आज भी बिजली को तरस रहे हैं छत्तीसगढ़ के सुदूर इलाखें के गाँव...

ग्राम बासाटोला, तहसील-पंडरिया, ब्लाक-पंडरिया, जिला कबीरधाम, जिला (छत्तीसगढ़) से पुर्मिना साहू बिजली की समस्या बता रही है करीब एक वर्ष हो गया छत्तीसगढ़ प्रदेश जहा पुरे भारत देश में बिजली उत्पादन के मामले में अव्वल नंबर पर है. जबकि छत्तीसगढ़ के 27 जिलों में कई इलाको में तो सालो से बिजली के पोल लगे हैं, लेकिन बिजली नहीं पहुंची बजली ना होने के कारण कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है| बताया जा रहा है की अधिकांश रात के समय सांप-बिच्छू अन्य जहरीली चीजों का भय बना रहता है | गाँव के मुख्य सरपंच को भी जानकारी दिया गया पर कोई निराकरण नही किये. इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद करने की अपील कर रहे है. जिला कलेक्टर@9425254252. जिलापंचायत@7742232895.

Posted on: Oct 02, 2019. Tags: PURNIMA SAHU KABIRDHAM CG SONG VICTIMS REGISTER

हैंडपंप ख़राब पेयजल की समस्या, सैकड़ों लोग नदी का पानी पिने को मजबूर...कृपया मदद करे-

ग्राम-बासाटोला, तहसील-पंडरिया, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से पूर्णिमा साहू बता रही है पेयजल की समस्या दूरस्थ वनांचल के ग्रामों में आज भी लोग झरिया का नदिया का पानी पिने को मजदूर हो रहे है और तो और कहीं कहीं पर लोगों को एक से दो किमी दूर से पानी लाना पड़ रहा है| बताया जा रहा है की गाँव में एक हैंडपंप है जो इस समय खराब पड़ा है कई दिनों से जिसके कारण वह लोग नदी झरिया से पानी ला कर उपयोग कर रहे है इस तरह के समस्या को बताने पर कोंई निराकरण नही कर रहे है. इस लिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद करनेक्व लिए अपील कर रहे है. जिला पंचायत@07741232895. जिला कलेक्टर@9425254252.

Posted on: Oct 01, 2019. Tags: PURNIMA SAHU KABIRDHAM CG SONG VICTIMS REGISTER

Impact : 2 महीने से बंद था बिजली संदेश रिकॉर्ड कराने के बाद गाँव में बिजली चालू कर दिया गया-

ग्राम-बाह्पनी, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से पूर्णिमा साहू बता रही है ग्राम-बह्पनी में 1 माह पहले 2 महीने से बिजली नही है करके सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किये थे बिजली नही रहने से कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता था| जो इस वक्त सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों के मदद से संबधित अधिकारियों से अधिक से अधिक बात कर बिजली चालू करवाने में मदद किये इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को एंव समस्या से संबधित अधिकारियों को धन्यवाद कर रही है.

Posted on: Sep 28, 2019. Tags: PURNIMA SAHU KABIRDHAM CG SONG VICTIMS REGISTER

स्वागतम गीत : ये हाथों में हमें ज्ञान दे, पर वतन की इसने लमें-

प्रायमरी स्कूल देवगांव जिला नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कुमारी भुनेश्वरी शुभ-स्वागतम गीत सुना रही है:
ये हाथों में हमें ज्ञान दे-
पर वतन इसमें लमें-
मंदरिया मुस्कान से-
करतें हम स्वागतम-
शुभ-स्वागतम, शुभ-स्वागतम...

Posted on: Sep 27, 2019. Tags: KIRTI SAHU NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

Impact : सीजीनेट स्वर में 2017 को संदेश रिकॉर्ड कराने के बाद स्कालरशिप मिल गया-

ग्राम-मग्डौर, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रत्नेश साहू बता रहा है की स्कालरशिप से संबधित अधिकारियों कई बार बोलने पर नही दिला रहे थे | जिसे 2017 में स्कालरशिप नही मिलने की समस्या सीजीनेट स्वर में संदेश रिकॉर्ड किये थे जो इस समय स्कालरशिप मिल गया है. इसलिये वे संबंधित अधिकारियों और सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं. जिनकी मदद से समस्या हल हो गयी | संपर्क नंबर@7898732376.

Posted on: Sep 25, 2019. Tags: MP RATNESH SAHU REWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »