बाउंड्री वाल के लिये कई बार आवेदन किया, कोई सुनवाई नहीं होती हैं...कृपया मदद करे-
ग्राम पंचायत-धुन नंबर02 भानु पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मनकूराम पोयाम बता रहे हैं कि उनके गांव के स्कूल में बाऊंड्री वाल की समस्या है, बाऊंड्री वाल नहीं होने से बच्चे सड़क में खेलते हैं और पौधे लगाते हैं तो पशु खा जाते हैं, इसलिये उन्होंने अपनी बात को ग्राम पंचायत और ग्राम सुराज में रखा लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई, इसलिये वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@977025457, CEO@9406016762, कलेक्टर@8488956694.
Posted on: Jun 08, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM BOUNDARY WALL CG GUHAR MANKURAM POYAM
सड़क आवास नल-जल योजना का लाभ नहीं मिल पाया है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत डिलमिली 2 बुरगुमकोन्टा,ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से आयतुराम कर्मा जी श्रोताओ को अपनी परेशानी बता रहे हैं-इस गाँव विकास आज तक नहीं हुआ है| साथ ही यहाँ सड़क,आवास नल-जल योजना का लाभ नहीं मिल पाया है |शिकायत के बाद भी यहाँ कोई नही सुनता ना ही विकास हो पा रही है| हमारा गाँव में भी विकास हो कृपया मदद करें| सरपंच@9993600308, सचिव@9406228766 संपर्क नंबर@9406415375.
Posted on: Jun 08, 2022. Tags: AAYTURAM KARMAA BASTAR BURUMKONTA DARBHA HOUSE PROBLEM ROAD WATER
हमारे गाँव में आंगनबाड़ी नहीं बना हैं बोलने पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं,कृपया मदद करे...
ग्राम-मुतानपाल न.2 मुसकुंठापारा,ब्लॉक-बास्तानार,जिला बस्तर(छत्तीसगढ़) से माजिराम मुचाकी बता रहे हैं,की कुम्मापारा में आंगनबाड़ी भवन नहीं बना हैं,उस गाँव से आंगनबाड़ी में पड़ाई करने वाले छोटे छोटे बच्चे कम से कम 50 या 60 होंगे आंगनबाड़ी बनवाने के लिए 5 या 6 साल से ही सिकायत कर रहे हैं, पर कोई जवाब नहीं आ रहा हैं,इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपिलं कर रहे हैं,की दिया गया नम्बरों पर बात कर उनकी गाँव के आंगनबाड़ी बनवाने में मदद करे|सरपंच @7587885318. सचिव@7697581375. सीईओ@9406016762. कलेक्टर@8488956694. संपर्क नंबर@8817260291.
Posted on: Jun 08, 2022. Tags: AANGANBADI BASTANAR BASTAR CG MAJIRAM MUCHAKI PROBLEM
हमारे गांव में रोड की बहुत समस्या है, बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है
ग्राम-भाटागुडा, पंचायत-लेंडरा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कमलूराम बता रहे हैं उनके गांव में सीसी रोड की बहुत समस्या है, बरसात के दिनों में रास्ता में कीचड़ हो जाता है| बरसात के दिनों लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है| रोड के लिए आवेदन कियें हैं लेकिन अभी तक नहीं बना है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की 3 पारा में सीसी रोड नहीं बना है वहां रोड बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9406167732, सीईओ@9406166884, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Jun 08, 2022. Tags: BASTAR CC ROAD CG DARBHA KAMLURAM LENDARA PROBLEM
परमिशन के बिना सटे हटा कर खेती किया जा रहा है मदद करें,
मानसाय पावले, तहसील-वाडरास नगर, जिला-बलरामपुर (छतीसगढ़) से सीजीनेट के श्रोताओं को अपनी आपबीती सुना रहे हैं| इन्होंने अपनी जमीन को स्टे में रखा हुआ था किन्तु इनके घर के किसी भी सदस्य की परमिशन के बिना सटे हटा कर खेती किया जा रहा है| इसकी जानकारी इनके परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं दिया गया है| इन लोगों की जांच की जाय| इसलिए इन्होंने सीजी नेट के श्रोताओं से अपील की है कि दिए गए नंबरोंपर बात कर इनकी समस्या के समाधान में मदद करें| संपर्क नंबर पीड़ित @8518005797.
