पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलीयों ने भाई को मुखबीर करते हैं समझकर मार दिया...
रामूराम नरेठी ग्राम-गुडरीपारा नारायणपुर,ब्लाक-ओरछा नारायणपुर, जिलाबस्तर (छत्तीसगढ़) से नक्सली की समस्या के विषय में बता रही हैं| रामुराम जी कहते है कि उसके चाचा के बेटे को नक्सलीयों ने मुखबिर समझकर मार दिया, और सब लोगों को धमकी दी थी|गाँव को छोड़कर हमने दुरे जगह आकर बस गए इसमे हमारे सारे फसल,खेत,मवेसी सब छूट गए| मै परिवार में एक ही कमाने वाली हूँ और मजदूरी करने बाहर जाना पड़ता है| कृपया समाधान करें|संपर्क @सीईओ @9490957735 कलेकटर@9425205669
Posted on: Feb 06, 2022. Tags: CG DISPLACED KILLED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR ORACHHA VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलीयों ने मुखबिर करते हैं समझकर मार दिया...
ग्राम- कुतुल गुडरीपारा, ब्लाक-ओरछा, नारायणपुर, बस्तर (छत्तीसगढ़) से पूसेबाई नक्सली की समस्या के विषय में बता रही हैं कि उसके पति को नक्सलीयों ने मुखबिर समझकर मार दिया, और सब लोगों को धमकी दी थी| गाँव को छोड़कर हमने दूसरे जगह आकर बस गए इसमे हमारे सारे फसल, खेत, मवेसी सब छूट गए| मै परिवार में एक ही कमाने वाली हूँ मेरे 2 बच्चे हैं और मैं मेहनत मजदूरी करके बच्चों को पालती हूँ | कृपया समाधान करें|संपर्क @सीईओ @9490957735, कलेकटर@9425205669,
7587756870, सचिव@7646802500.
Posted on: Feb 06, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: गांव में नक्सलियों उनके पिता जी को बहुत मार पिट किये| और मुक्बिरी करते हैं कर क
ग्राम-मुचकोंटा,पंचायत-बरंडा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से फुलसिंह सलाम पिता सिम्लूराम सलाम बता रहे हैं गांव में नक्सलियों उनके पिता जी को बहुत मार पिट किये| और मुक्बिरी करते हैं कर के बहुत धमकी देते थे| उनके बड़े भाई को पुलिस वाले ने जेल लेके आये थे| वहाँ घर वाले को देखने भीं नहीं जाने देते थे| फिर वे लोग नक्सलियों के डर उन्हें गांव छोड़कर आना पड़ा| वर्तमान में वे लोग नारायणपुर में रहते हैं| सरकार के तरफ से उन्हें कोई मदद नहीं मिला है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7646910733.
Posted on: Feb 06, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR PHULSINGH SALAM VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों ने मारने की धमकी दे रहे थे, फिर डर से आना पड़ा...
भानुप्रतापपुर,जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से निराशा तंडिया पिता-जगतराम तंडिया जी बता रहे हैं की इनके बड़े पापा पूर्व में ही गाँव छोड़कर आ गए थे और नक्सलियों ने यह कहकर धमकी देना शुरू किया कि उन लोगों से मिलते हो| इनके परिवार को मारने की धमकी दे रहे थे|इस कारण इन्होंने डर से अपने मूल गाँव को छोड़कर दूसरे स्थान भानुप्रातापपुर आकर बस गए|इनका कहना है इन्हे भी वे सारी योजना का लाभ मिले जो पीड़ितों को मिलती है|आदिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@939965385
Posted on: Feb 05, 2022. Tags: BASTAR CG DISPLACED KANKER MAOIST VICTIM UTTAR VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों के डर के कारण अपने पुराने गाँव को छोड़कर नारायणपुर आकर बस गए...
ग्राम-कुतुल जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से मासो बड़दा जी बता रहे है इन्होंने नक्सलियों के डर के कारण अपने पुराने गाँव को छोड़कर नारायणपुर आकर बस गए|इनका आगे कहना है इनके भाई दुकानों मे समान देने का काम करते थे और बाजार जाते थे किन्तु नक्सलीयों ने बाहर जाकर लोगों से मिलते हो कहकर इनको मार दिया| इसलिए इन्होंने गाँव से खेत,मवेसी,घर छोड़कर भाग आए और अब मजदूरी करके जीवन चला रहे है रहे हैं|इन्हे किसी भी प्रकार का सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पाया है|
