बैरन हो गई जोधईया मै कैसे करू...गीत-
जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राजकुमार काछी एक गीत सुना रहे हैं :
बैरन हो गई जोधईया मै कैसे करू-
जिनकी बैरन सास ननदिया-
रात की बैरन या जोधईया मै कैसे करूं-
जैसे तैसे जोंधईया डूबी-
बलमा बड़ो है सोबईया मै कैसे करूँ-
जैसे-तैसे मैंने सजन जगाये-
ललना बड़ो है रोवईया मै कैसे करू...
Posted on: Jul 05, 2019. Tags: JABALPUR MP RAJKUMAR KACHHI SONG VICTIMS REGISTER
हिन्द देश का प्यारा झंडा ऊँचा सदा रहेगा...गीत-
जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राजकुमार काछी एक गीत सुना रहे हैं:
हिन्द देश का प्यारा झंडा ऊँचा सदा रहेगा-
तूफान और बादलों से भी नहीं झुकेगा-
नहीं झुकेगा नहीं झुकेगा झंडा नहीं झुकेगा-
हिन्द देश का प्यारा झंडा, ऊँचा सदा रहेगा-
केसरिया बल भरने वाला सदा है सच्चाई-
हरा रंग है, हरी हमारी धरती है अंगड़ाई-
कहता है ये चक्र हमारा, कदम नहीं रुकेगा...
Posted on: Jul 04, 2019. Tags: JABALPUR MP RAJKUMAR KACHHI SONG VICTIMS REGISTER
Impact : बिजली तार और खंभा लग जाने से समस्या हल हो गई है...
ग्राम-खोहा, पंचायत-चौखण्डी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से छोटेलाल कोरी बता रहे हैं| कामता प्रसाद के मोहल्ले में 2015 में बिजली का तार और खंभा नहीं लगा था| तो उन्होंने खुद से तार और खंभा लगाया था| जो बारिश के दिनों हवा, तूफान के कारण टूट जाता था| कई बार उन्होंने कार्यालयों में आवेदन दिया| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने अपनी समस्या को अप्रैल 2015 में सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया| जिसके बाद अक्टूबर 2018 में उनकी समस्या का निराकरण हो गया| इसलिये वे सीजीनेट साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की | कामता प्रसाद@
Posted on: Jun 30, 2019. Tags: CHHOTELAL KORI IMPACT STORY MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
हम होंगे कामयाब, हम होंगे कामयाब...गीत-
जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राजकुमार काछी बता रहे हैं| जब हमें कोई कार्य करना हो और माता-पिता और गुरु का आशिर्वाद मिल जाये तो घबराहट नहीं रखना चाहिये| आशिर्वाद के साथ काम को करना चाहिये| साथ ही वे सभी श्रोताओं को एक गीत सुना रहे हैं :
हम होंगे कामयाब, हम होंगे कामयाब-
हम होंगे कामयाब एक दिन-
मन में है विश्वाश-
पूरा है विश्वाश हम होंगे कामयाब एक दिन-
होगी शांति चारो ओर एक दिन...
Posted on: Jun 27, 2019. Tags: JABALPUR MP RAJKUMAR KACHHI SONG VICTIMS REGISTER
बीती जात उमरिया की धीरे-धीरे...गीत-
जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राजकुमार काछी एक कार्यक्रम में शामिल हैं और वे एक गीत सुना रहे हैं :
बीती जात उमरिया की धीरे-धीरे-
बालपन लड़कन संग खेले-
पुतरा और पुतरिया के धीरे-धीरे-
बीती जात उमरिया की धीरे-धीरे-
बालपन लड़कन संग खेले-
पुतरा और पुतरिया के धीरे-धीरे...
