मनिहारी का भेष बनाया, श्याम चूड़ी बेचने आया...गीत-

ग्राम-जबलपुर, पोस्ट-गुरदा, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से दीनानाथ पटेल एक गीत सुना रहे हैं :
मनिहारी का भेष बनाया, श्याम चूड़ी बेचने आया-
छलिया का भेष बनाया, श्याम चूड़ी बेचने आया-
झोली कंधे धरी, उसमे चूड़ी भरी-
गलियो में शोर मचाया, श्याम चूड़ी बेचने आया-
छलिया का भेस बनाया, श्याम चूड़ी बेचने आया-
राधा ने सुनी ललिता से कही...

Posted on: Aug 22, 2019. Tags: CG DINANATH PATEL RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

जब खिड़की खोलू तो तेरा दर्शन हो जाये...गीत-

ग्राम-जबलपुर, पोस्ट-खर्सिया, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से दीनानाथ पटेल एक गीत सुना रहे हैं, ब्लाइंड बच्चो के लिये स्कूल से संबंधित जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं | 7049485712.
जब खिड़की खोलू तो तेरा दर्शन हो जाये-
मेरे घर के आगे साईनाथ तेरा मंदिर बन जाये-
जब आरती हो तेरी मुझे घंटी सुनाई दे-
मुझे रोज सबेरे साईनाथ तेरी सूरत दिखाई दे-
सब भजन करो मिलकर कानो में घुल जाये-
जब खिड़की खोलू तो तेरा दर्शन हो जाये...

Posted on: Aug 19, 2019. Tags: CG DINDAYAL PATEL RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

बहना तो वो हैं जो हर दिन भाई का दुःख में सहारा बनते हैं...कविता-

ग्राम-सरई, पोस्ट-चंद्रानी, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार एक कविता सुना रहे हैं :
बहना तो वो हैं जो हर दिन भाई का-
दुःख में सहारा बनते हैं-
बहना तो वो हैं-
जो दुःख सुख का साथी बनते हैं-
बहना तो वो हैं-
जो भाई के लिये एक शुभ संदेश लाती हैं...

Posted on: Aug 15, 2019. Tags: DINDORI MP POEM SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झण्डा ऊँचा रहे हमारा...देश भक्ति गीत-

ग्राम-सरई माल, पोस्ट-चंद्रानी, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से कुमारी धनेश्वरी एक देश भक्ति गीत सुना रही हैं :
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झण्डा ऊँचा रहे हमारा-
सदा शक्ति बरसाने वाला, प्रेम सुधा बरसाने वाला-
वीरों को हर्षाने वाला-
मातृभूमि का तन-मन सारा-
स्वतन्त्रता के भीषण रण में-
लख कर जोश बढ़े क्षण-क्षण में...

Posted on: Aug 10, 2019. Tags: DINDORI KUMARI DHANESHWARI MP SONG VICTIMS REGISTER

पुलिया टूटने से फसल बह गयी, मुवावजे के लिये आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती-

ग्राम पंचायत-लदवानी, ब्लाक-समनापुर, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से किसान बाल मुकुंद धुर्वे बता रहे हैं| उनके गाँव में सड़क पर पुलिया बनाया गया था| जिस पर सही से काम नहीं किया गया था| जो बारिश के पानी से टूट गया, जिससे बारिश का पानी उनके खेत में चला गया| और फसल बह गयी| जिससे उन्हें नुकसान का सामना करना पड़ रहा है| उन्होंने इस संबंध में मुवावजे के लिये अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, दिये गये नंबरों पर बात कर नुकसान का मुवावजा दिलाने में मदद करें : सचिव@9665390810, CEO@7089659087. बाल मुकुंद (संपर्क नंबर)@9617293369.

Posted on: Aug 02, 2019. Tags: DINDORI MP PROBELM SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »