ये जी आमा महुआ के झूले डालिय...प्रकृति गीत-
कन्हौली, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से उषा देवी आम एंव महुआ फूल से संबंधित एक गीत सुना रही है :
ये जी आमा महुआ के झूले डालिय-
तानि तकाना बलमा महार ओरिया-
महुआ फुलाय गईले, अमुआ मौजैरी गईले-
ये जी आमा महुआ के झूले डालिय-
तानि तकाना बलमा महार ओरिया...
Posted on: Apr 14, 2017. Tags: SONG USHA DEVI VICTIMS REGISTER
नारद ने दिया है न पैगम्बर ने दिया है...राष्ट्रीय गीत
ग्राम-गढ़वय, पोस्ट-मधरी, थाना-पनवार, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रीता देवी साकेत एक राष्ट्रीय गीत सुना रही हैं:
नारद ने दिया है न पैगम्बर ने दिया है-
जो कुछ भी दिया है वो अम्बेडकर ने दिया है-
पूजा किया था हमने तीरथ किया था हमने-
उन चारो धाम के इजदा किया था हमने-
अल्लाह के नाम से न भगने दिया है न
मुकद्दर ने दिया है जो कुछ भी दिया है...
Posted on: Jan 17, 2017. Tags: REETA DEVI SAKET SONG VICTIMS REGISTER
शहर में हो रही हल्ला, महल में किसकी शादी है...विवाह झूमर गीत
गीता देवी ग्राम-विसेंद्र्पुर, जिला-मुजफ्फरपुर, बिहार से एक विवाह में गाया जाने वाला झूमर गीत सुना रही हैं:-
शहर में हो रही हल्ला-
महल में किसकी शादी है-
पापा ने हंसके बोले हैं-
मेरे बेटे की शादी है-
चाचा ने बोले हैं
मेरे भतीजे की शादी है-
शहर में हो रही हल्ला...
Posted on: Dec 19, 2016. Tags: Geeta Devi SONG VICTIMS REGISTER
घरे-घरे शिक्षा के दीपक जले...साक्षरता गीत
पंचायत-नारायणपुर, प्रखंड-नवाडी, जिला-बोकारो (झारखण्ड) से अनीता देवी एक साक्षरता गीत सुना रही हैं :
घरे-घरे शिक्षा के दीपक जले-
माई बहनी के सब एके संग पढ़े-
मोरे भैया संग मिली जुली क ख ग घ पढ़े-
मोरे मौसा चल मिली जुली क ख ग घ पढ़े-
मोरे बहिनी चल मिली जुली क ख ग घ पढ़े-
घरे-घरे शिक्षा के दीपक जले...
Posted on: Dec 11, 2016. Tags: Anita Devi SONG VICTIMS REGISTER
हमरा शिव सिसिया बनयला हो...भक्ति गीत
गीता देवी ग्राम-विसेंद्र्पुर, जिला-मुजफ्फरपुर, बिहार से एक भक्ति गीत सुना रही है:
हमरा शिव सिसिया बनयला हो-
हरिंदर भईया जिया घबडात बानी-
श्रीगुरु अयेला न दाया मंगयेला न-
गाँव-गाँव में ये चर्चा करे ला न-
हरिंदर भईया आयेला न चर्चा करेला न-
चर्चा कराके सबके सतएला न-
हमरा शिव सिसिया बनयला हो...
