गाँव में हैण्डपंप नहीं है, नाला का पानी उपयोग करते हैं...

ग्राम-कोलूपारा, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से राजेश कुमार मडकामी बता रहे हैं, पारा में हैण्डपंप नहीं लगा है, निवासी नाला से पानी उपयोग करते हैं, उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों के पास आवेदन दिया है लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो रहा है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर पारा में हैण्डपंप लगवाने में मदद करें: CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694, PHE@07782222224.

Posted on: Oct 20, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG GUHAR RAJESH MADKAMI WATER

विधवा पेंशन नहीं मिल रही है, सरपंच सचिव भी ध्यान नहीं देते, कृपया मदद करे...

ग्राम-गढ़िया, ब्लॉक-लोहण्डीगुड़ा, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से भीमबत्ती पति का नाम (स्वर गणेश) बता रही है की 3 वर्ष से उनको विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है, उनके घर में कोई करने वाले नहीं है, खाने पीने का बहुत दिक्कत होती हैं, इसके लिए उन्होनें सरपंच सचिव के पास आवेदन भी दिया गया है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है, इसलियें वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया अधिकारियों को फ़ोन कर पेंशन दिलाने में मदद करे : संपर्क नंबर@7828664663, सरपंच@9407758523, सचिव@9403414674. (181786) GT

Posted on: Oct 19, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM BHIMAVTTI GUHAR LOHANDIGUDA PENSION

हमारें गांव में सीसी रोड नही है, गाँव के लोगो को समस्या होती है, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-कोड़ेनार, पाकुलपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से लक्षु बता रहें है कि उनके गांव के पाकुल पारा में सिसी रोड़ नहीं बना है लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कत होती है, बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाता है, गड्ढा में पानी भर जाता है गाड़ी भी नहीं चल पाती है, वहां 30 घर की बस्ती है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच के पास शिकायत किए हैं लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है | इसलिए वे सी जी नेट साथियों से मदद चाहते हैं कि इस समयस्या कि समाधान कराने में मदद करें : संपर्क@8103471003, सरपंच@8269120878, सचिव@9407642538.

Posted on: Oct 19, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM GUHAR LAKCHCHU ROAD

हमारें गांव में सीसी रोड नही बना है लोगों को आने जानें में बहुत दिक्कत होती है...कृपया मदद कि अपील-

ग्राम पंचायत- भेजा, ब्लाक-लोहण्डीगुड़ा, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से बिज्जूराम बता रहे हैं कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 10 में सीसी रोड का बहुत समस्या है 30 घर का बस्ती है, बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कत होता है इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच के पास शिकायत किए लेकिन अभी तक सीसी रोड नहीं बना है, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें: संपर्क@9406169979, सरपंच@9479224461, सचिव@9407749414. (181698) GT

Posted on: Oct 19, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM BIJJURAM GUHAR LOHANDIGUDA ROAD

हमारे पारे में हैण्डपम्प नहीं है, पानी की समस्या हो रही है, कृपया मदद करें (गोंडी में)...

सुखापारा, पंचायत-पकनार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रजोंतींन मंडावी के साथ गाँव के साथी चंदू और मोटू गोंडी में बता रहे है कि उनके पारे में एक भी हैण्डपम्प नहीं है उसके कारण पानी की बहुत समस्या हो रही है वे लोग नदी नाले का पानी लाकर पीते है उनके पारे में 11 घर की बस्ती है | तो उनका कहना कि उनका पारे में हैण्डपम्प का खुदाई हो जाता तो लोगो को पानी पीने में सुविधा होती | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके हैण्डपम्प खुदाई करवाने में मदद करें : सचिव@7587258677, CEO@7835814506, संपर्क@7803980698

Posted on: Oct 19, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CHANDU DARBHA GUHAR HANDPUMP WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »