Impact : संदेश रिकॉर्ड करने के बाद समस्या का निराकरण हो गया...

ग्राम पंचायत-कडिया, जनपद-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से विनय कुमार गुप्ता बता रहे हैं कि उनके गांव के लोग रोजगार सहायक के रवैया से परेशान थे| रोजगार सहायक द्वारा फर्जी बिल लगाकर पैसा आहरण कर लिया गया था| जिसकी शिकायत उन्होंने जनपद पंचायत और जिला पंचायत में किया था| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही थी| तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में अप्रैल 2018 में रिकॉर्ड किया था| जिसके 4 माह बाद उनकी समस्या हल हो गयी| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने उनकी मदद की : संपर्क नंबर@6265437930.

Posted on: Aug 03, 2019. Tags: BALRAMPUR CG IMPACT STORY SONG VICTIMS REGISTER VINAY KUMAR GUPTA

लगती अषाढ़ धर के निकलो नागर बैला ला...गीत-

ग्राम-मेंढारी, पोस्ट-करमडिहा, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से अंजनी नेटी एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रही हैं :
लगती अषाढ़ धर के निकलो नागर बैला ला-
पावस ला कर डारेव मैं पेर के जांगर ला-
बिन पानी कैसे करों खेत के बियासी ला-
तरिया नदिया, कुआं बावड़ी रोवत हवय पियासी ला-
खेत निदईया दीदी मन हां, कैसे गांही करमा ददरिया...

Posted on: Aug 02, 2019. Tags: ANJANI NETI BALRAMPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है...भजन-

ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, जिल-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) दुर्गेश पटेल एक गीत सुना रहे हैं:
मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है-
करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है-
पतवार के बिना ही मेरी नाव चल रही है-
हैरान है ज़माना मंजिल भी मिल रही है-
करता नहीं मैं कुछ भी, सब काम हो रहा है-
तुम साथ हो जो मेरे, किस चीज की कमी है...

Posted on: Aug 01, 2019. Tags: BALRAMPUR CG DURGESH PATEL SONG VICTIMS REGISTER

पापा मोके प्यार करेला, मम्मी दुलार करेला...गीत-

ग्राम-अल्का, पोस्ट-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सुरेश कुमार एक गीत सुना रहे हैं :
पापा मोके प्यार करेला, मम्मी दुलार करेला-
हाय रे सुंदर ओ रे नोनी-
हिमवा जल मोके पिये ला-
हाय रे सुंदर व्यहार में-
जोती मोती दिखे ला-
पापा मोके प्यार करेला, मम्मी दुलार करेला...

Posted on: Jul 30, 2019. Tags: BALRAMPUR CG SONG SURESH KUMAR VICTIMS REGISTER

उन्हें हम क्या दे पाये...गीत

ग्राम-बटाई, पोस्ट-रेवटी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक देश भक्ति गीत सुना रहे हैं :
माँ की हांथ की रोटी छीनी, जेल की रोटी खाई-
उन्हें हम क्या दे पाये-
उन्होंने लिखकर देदी अपनी जान, देश के लिये हुए कुर्बान-
माँ की हांथ की रोटी छीनी, जेल की रोटी खाई-
उन्हें हम क्या दे पाये-
उन्होंने लिखकर देदी अपनी जान, देश के लिये हुए कुर्बान...

Posted on: Jul 24, 2019. Tags: BALRAMPUR CG DURGESH PATEL SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »