Surguja Bultoo(Bluetooth) Radio from Surajpur district: 29th March 2018...
Today Babulal Neti and Sarla Shrivas are presenting Bultoo Radio Program in Chhattisgarhi languages in this latest edition of Bultoo radio discussing issues from Surajpur district of Chhattisgarh. People use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
Posted on: Mar 29, 2018. Tags: BABULAL NETI SARLA SHRIVAS SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
वृद्धाश्रम के नाम से पैसा आये एक साल हो चुके लेकिन कोई कार्य नही हुआ, जांच करने की अपील...
डिडवापानी, ग्राम-जमुड़ी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से प्रेमसिंह परिहार बता रहे हैं कि जमुड़ी पंचायत में वृद्धाश्रम के नाम से 2016 में 15 लाख रूपए की स्वीकृति हुई थी, जिसमे 9 लाख की राशि निकल चुकी है लेकिन उस पर कोई काम नही हुआ है कलेक्टर के पास आवेदन किये, जाँच हुआ लेकिन कोई परिणाम नही मिला| उनका कहना है जिस काम के लिए पैसा आया है वो बनाना चाहिये|सरकार द्वारा दिए गए पैसे का दुरुपयोग नही होना चाहिए| इसलिए वे सीजीनेट के सभी सुनने वाले सांथियो से अपील कर रहे हैं कि इस नंबरो पर बात कर समस्या के समाधान में मदद करे| सचिव@8889349055, सरपंच@9753544547, CEO@9753725845, कलेक्टर@9174386066. गाँव में संपर्क नंबर@7049437191.
Posted on: Mar 10, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
गांव और गरीबो की खबर मीडिया में नही आती है उनके लिए सीजीनेट स्वर एक अच्छा माध्यम है...
सीजीनेट के सांथी बाबूलाल नेटी बता रहे हैं, मै 15 साल से टीवी देख रहा हूँ, टीवी में शैम्पू, साबुन, बर्तन, कपड़े, विदेशी नृत्य, अश्लील दृश्य, मास-मंदिरा, और शहरों से जुड़ी खबरें आती हैं लेकिन गांव से जुड़ी खबर नही होती| भारत गांवो का देश है और जब गांव की खबरें ही नही आती तो देश का विकास कैसे होगा| गांव में मजदूर रोजगार, सरकारी योजनओं, अपनी पहचान के लिए तरसते हैं, वे बिजली बिल, टीवी बिल सब जमा करते हैं लेकिन कभी भी उनकी आवाज नही उठाई गई| इसलिए टीवी हमारे लिए बेकार है| लेकिन आज हमारे पास मोबाईल है इसका उपयोग कर आज हम सभी अपनी बात, हक की बात सीजीनेट स्वर के नंबर 08050068000 पर मिसकॉल कर अपनी भाषा में कह सकते हैं| बाबूलाल नेटी@7898022088.
Posted on: Mar 07, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
जल जंगल जमीन लूटो और पहले लूटो मातृभाषा...कविता
ग्राम-ताराडांड, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल नेटी एक कविता सुना रहे हैं :
जल जंगल जमीन लूटो और लूटो पहले मातृभाषा-
देश को कर दो टुकड़े-टुकड़े और घर का भी बंटा-बंटा-
पता चले ना इन्हें यहां क्या हो रहा हमारे सांथ-
व्यापार चलता रहेगा जब, रहेंगे एक पक्ष आदिवासी सांथ-
खतम करो इतिहास यहाँ से, ना रहे आदिवासी नाम-
हिन्दू बनाने का सही तरीका जनगणना में भी करो काम तमाम-
भाषा संस्कृति रीति रिवाज खतम करो जनगणना से...
Posted on: Mar 03, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
किसान स्वर : टमाटर की जैविक खेती करके अपने परिवार का पालन पोषण करते है लाभ कमाते है...
ग्राम-ताराडांड, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल नेटी के साथ में प्रेमसिंह परस्ते हैं जो किसान है और अभी वे टमाटर की खेती कर रहे है और अभी अभिलाष टमाटर लगाये है उसको लगाने के लिए डेढ़ माह हो गया है और एक माह के अन्दर टमाटर निकलना चालू हो जायेगा और वे सिर्फ गोबर खाद डाले है और रासायनिक खाद का उपयोग नहीं किये है| और टमाटर सिर्फ 20 डिसमिल जमीन में लगाये है और उसमे लगभग 10 क्विन्टल टमाटर निकल सकता है| अभी टमाटर का थोक रेट 10-11 रूपये चल रहा है और वे अनुपपुर के बाजार में बेचने ले जाते है| खेती का ही काम करते है उसी से अपना लाभ कमाते है और अपने परिवार का पालन पोषण करते है. बाबूलाल नेटी@7898022088.
