बारिश के दिनों में वाहनों का आना-जाना भी मुश्किल होता है कृपया मदद करें

ग्राम-अलवा (लोहरापारा), ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सीताराम देवांगन जी सीजी नेट के साथियों से अपनी समस्या साझा कर रहे हैं|इनके गाँव में सीसी रोड की समस्या है इनका कहना है की गाँव में लोहरपारा से लेकर खदान तक कच्ची रोड है|इस कच्ची रोड से बारिश के दिनों में लोगों को आने-जाने मे दिक्कत तो होती है साथ ही वाहनों का आना-जाना भी मुश्किल होता है|सीसी रोड की समस्या को देखते हुए इन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कारवाई है|कृपया इनकी समस्या की समाधान के लिए दिए नंबर पर संपर्क कर अधिक जानकारी ले सकते हैं|संपर्क नंबर पीड़ित @6260208299, सरपंच@9407669883, सचिव@9406109008

Posted on: Jan 09, 2022. Tags: ALWA BASTAR CG DARBHA LOHRAPARA PROBLEM ROAD SITARAM DEWANGAN

संदेश रिकार्ड के बाद समस्या का निराकरण हुआ

ग्राम-नवगोई (पाँडवपारा) से कमलेश कुमार जायसवाल जी सीजी नेट के श्रोताओं को धन्यवाद देते हुआ कहते है इनके गाँव में पानी की समस्या थी|गाँव में एक ही नल थी और वह भी 15 महीने से खराब पड़ी थी| इस गाँव में 8 घर और 40 लोग रहते हैं जिनको नल खराब होने काफी दिक्कत हो रही थी|इस कारण इनके द्वारा सीजी नेट में शिकायत दर्ज किया गया था|शिकायत के 15 महीने बाद गाँव में इस समस्या का निराकरण हुआ|अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8889434417.

Posted on: Jan 09, 2022. Tags: KAMLESHKUMAR JAYSWAL NAVGOI PANDVPARA PROBLEM SOLVED WATER

एक सच्ची घटना साझा कर रहे हैं-

उमेश कुमार निषाद जिला-महासमुद (छत्तीसगढ़) से अपनी साथ घटी एक घटना साझा कर रहे हैं, वे घर पे अकेला था तभी एक फेरीवाला घर पे आया और कुछ चीजें मांगने लगा जैसे ही मै अंदर गया उस व्यक्ति के लिए चावल लेने वह व्यक्ति चुपके से अंदर आकर मुझे कपसे से गले को दबोचा और मेरा मुहँ दबाने की कोशिश किया| मै अपने बचाव में मोबाईल को लेकर पोलिस का नंबर डायल किया तब वह व्यक्ति भाग गया| कृपया छोटे बच्चों को घर में ना छोड़े| संपर्क नंबर@7000352961.

Posted on: Jan 09, 2022. Tags: CG MAHASMUND NISAD STORY THIEF UMESH KUMAR

सूरज रे जलते रहना सूरज रे जलते रहना...गीत-

वीरेंद्र गंधर्व, राजनदगांव (छत्तीसगढ़) से एक गीत सुना रहे हैं:
जगत भर की रोशनी के लिए, करोड़ों की जिंदगी के लिए-
सूरज रे जलते रहना ,सूरज रे जलते रहना-
जगत के कल्याण के लिए तू जन्मा है,जगत के वास्ते हर दुख उठा रे-
भले ही अंग तेरा भस्म हो जाए,तू जल-जल कर यहाँ किरने लुटाता रहे-
यही लिखा है तेरे भाग में, तेरा जीवन रहे आग में-
सूरज रे जलते रहना ,सूरज रे जलते रहना...

Posted on: Jan 09, 2022. Tags: CG RAJNADGANV SONG VIRENDRA GANDHRV

सहकार रेडियो : बाल चौपाल (क्योंजीमल और कैसे-कैसलिया)

सीजीनेट पर आप सुन रहे हैं सहकार रेडियो का कार्यक्रम बाल चौपाल में कहानी “क्योंजीमल और कैसे-कैसलिया” का तीसरा भाग | इसे कई भागों में बांटा गया है| ये कार्यक्रम https://www.sahkarradio.com/ से सभार लिया गया है| अपने संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|

Posted on: Jan 09, 2022. Tags: ANUPPUR MP SAHKAR RADIO

« View Newer Reports

View Older Reports »