Impact : राशन की समस्या हो रही थी, शाम तक राशन मिल गया...
वर्चे गोदी, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से गेंदसिंह गोटा बता रहे हैं वे शादी के कार्यक्रम में वहां गये थे, उस समय लॉकडाउन लग गया जिसके कारण वाहनों का आना जाना बंद हो गया और उनको वहां रुकना पड़ा| उनके साथ 4 लोग हैं, उनका कहना है उन्हें खाने की समस्या हो रही थी जिस समस्या को उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था जिसके बाद शाम तक उनको राशन मिल गया है इसलिये मदद करने वाले सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9669694292.
Posted on: Apr 22, 2020. Tags: CG CORONA IMPACT STORY GENDSINGH GOTA SONG VICTIMS REGISTER
ख़राब चावल का वितरण रोकर अच्छा चावल दिया जाये जिससे कोई बीमार न हो...
ग्राम-डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुभाष चौरसिया बता रहे हैं कि सोसायटी में जो चावल लोगो के वितरण के लिये आया था वो अच्छा नहीं था, उसमे कीड़े थे, खाने योग्य नहीं थे, जिसके कारण 25 किलो के जगह 50 किलो लोगो को वितरण किया गया है, जिसे साफ कर फेका गया है, इसकी जानकारी फूड इंस्पेक्टर को डी गयी फिर अधिकारी आये जाँच किये, लेकिन आगे उस चावल का क्या करना इस पर कोई जानकारी नहीं दी गयी, वे अधिकारियों से अपील कर रहे हैं कि इस चावल का वितरण रोकर दूसरा अच्छा वाला चावल दिया जाये| फूड इंस्पेक्टर@7224893193, कलेक्टर@8817953033. संपर्क नंबर@7697448583. (165256)
Posted on: Apr 22, 2020. Tags: CORONA PROBLEM JAGDISH YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
गर्भवती महिलाओं और बच्चो को कुपोषण से बचाने के लिये, पोषण युक्त आहार मिले...
तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से कमलाकांत यादव बता रहे हैं आज लॉकडाउन के कारण सरकार लोगो जो राशन दे रही है, सोसायटी में जो राशन मिल रहा है वो काफी नहीं है, बच्चो को कुपोषण से बचाने के लिये चावल के साथ और जरुरी चीजें उपलब्ध करायी जाये| जिससे बच्चो को कुपोषण से बचाया जा सके और गर्भवती महिलाओं के लिये भी व्यवस्था की जाये| इसलिये सरकार से अपील है कि इस पर कदम उठाये| संपर्क नंबर@9424787024. (165096)
Posted on: Apr 22, 2020. Tags: CORONA PROBLEM KAMALAKANT YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
Impact : राशन मिल गया, खाने की समस्या दूर हुई...
ग्राम-चिंताकुंटा, पंचायत-मोती, तहसील-भुर्गुमपाड़, जिला-भद्रादि कोठागुडेम (तेलंगाना) से पोडियम सालमान बता रहे हैं कि उनके पास राशन कार्ड नहीं हैं, जिसके कारण राशन नहीं मिल रहा था, राशन नहीं होने से लॉकडाउन में खाने की समस्या हो रही थी, परिवार को दिक्कतों का सामना करना पड रहा था तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@8498974157. सरपंच@9849239765.
Posted on: Apr 22, 2020. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM CORONA IMPACT STORY SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER
मास्क और सेनेटाईजर उपलब्ध है लेकिन पंचायत में नहीं दिया गया है...
ग्राम-लोनी, पंचायत-छतैनी, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से हरिशंकर कोल बता रहे हैं कि सभी पंचायतो में मास्क और सेनेटाईजर का वितरण हुआ है, लेकिन हमारे वार्ड में नहीं दिया गया है, जबकि चीजें आ चुकी हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर पंचायत में मास्क और सेनेटाईजार वितरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9753121461.(165359)
