हम दो कोस दूर से पानी लाते हैं, हैंडपंप है, पर 100 घरों के लिए पर्याप्त नहीं, अधिकारी नहीं सुनते...

ग्राम पंचायत-सिलकारी, पोस्ट-हंडी, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट यात्रा से बाबूलाल नेटी को गाँव की महिलाएं बता रही है कि उनके मोहल्ले में हैंडपंप तो है लेकिन 100 से अधिक घर है इसलिए वह पर्याप्त नहीं है, पानी के लिए दो कोस तक जाना पड़ता है. इसके लिए सरपंच के पास आवेदन किया है पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की जा रही हैं | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि इन अधिकारियों को फोन करके दबाव बनाये जिससे ग्रामीणों की पानी की समस्या का निवारण हो सके | जल संसाधन अधिकारी@9425253031. गाँव के साथी जीतेन्द्र@7222902804. बाबूलाल नेटी@9479003198.

Posted on: Jun 19, 2017. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

1 से 3 साल हो गया है रोजगार गारंटी के तहत काम किये है, मजदूरी भुगतान अभी तक नहीं हुआ है...

ग्राम-बदरौड़ी, पोस्ट-सिवनी, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी साथ में सोनाबाई, कमलेश, भानु, महेन्द्र प्रसाद, खेलावन, लखन लाल, कैलाश प्रसाद यादव बता रहे है कि रोजगार गारंटी के तहत मेड बंधान एवं तालाब में कई हफ्ता काम किये जिनका मजदूरी भुगतान नहीं हुआ है एक से तीन साल हो गया है | इसकी शिकायत सरपंच, सचिव के पास भी शिकायत किये है लेकिन आज तक कोई ध्यान नहीं दे रहे है सलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फ़ोन करके दबाव बनाये ताकि इनकी मजदूरी का भुगतान हो सके | सचिव@9617213127, C.E.O.@7693915855,
कलेक्टर@07752223344. गाँव के साथी यशवंत@9165688096.

Posted on: Jun 18, 2017. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

किसान स्वर : मवेशी को चोट लगने पर घरेलू उपचार

सीजीनेट जनपत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम-जिल्दा, ब्लाक पेंड्रा जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां यात्रा के साथी बाबूलाल नेटी की मुलाक़ात एक बुजुर्ग बुधराम सिंह से से हुई है जो यह दावा कर रहे हैं कि जब किसान के मवेशी को चोट लगती है तो लोग बहुत सारा खर्च करते हैं पर उसका एक घरेलू और सरल उपाय है. वे दावा करते हैं कि जब भी किसी मवेशी को चोट लग जाए तब रविवार के दिन उसे सेमी की ढाई पत्तियों खिला देने से उसका चोट सही हो जाती है ध्यान रखें कि पत्तों में कीड़े न लगे हुए हों. इस उपचार से घाव में कीड़े नहीं पड़ते और इससे मवेशी के नुक्सान होने से बच जाते हैं, अधिक जानकारी के लिए आप बुधुराम वैद्य से@8126488837 पर संपर्क करें| .

Posted on: Jun 17, 2017. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

के जी न बाधें बंधवा बिना आये से...गंगा दशहरा गीत

पंचायत-धुमाडांड भगतपारा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी गंगा दशरहा के अवसर पर एक गीत सुना रहे हैं:
के जी न बाधें बंधवा बिना आये से-
भरे नदिया लोर डोंगा-
साथी ऐसे सगई डोंगवा बिना आये दे...

Posted on: Jun 17, 2017. Tags: ROOPLALA MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

राम सियारामा लखन सिया रामा...भजन गीत

ग्राम-करहनी, विकासखंड-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से मंदिर के पुजारी अयोध्या दास एक भजन गीत सुना रहे है :
राम सियारामा लखन सिया रामा-
रामयण मा मोरो भैया-
राम जी सब कुछ लिखे है रामायण म-
राम सियारामा लखन सिया रामा...

Posted on: Jun 16, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »