दौलत की इस दुनिया में कैसी झूठी शान...भ्रष्टाचार पर कविता

ग्राम-टिकरी पिपरी, पोस्ट-टिकरी पिपरी, पंचायत-नारायणडीह, थाना-शाहपुर, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से तरुण कुमार यादव भ्रष्टाचार के ऊपर एक कविता सुना रहे है:
दौलत की इस दुनिया में कैसी झूठी शान-
पैसो के सामने तो फीका है इन्सान-
लगी दूकान है जहाँ बिक रहा ईमान-
सामने रखोगे पैसे तभी तुम्हारा मान-
गाँधी का सपना टूट गया टूटा हम सब का-
राम राज देखो आज बना किसी दानव का-
ये दानव है भ्रष्टाचारी फैलाई हम में लाचारी-
सत्यता दम तोड़ रही हैं सीना ताने भ्रष्टाचारी...

Posted on: Mar 09, 2017. Tags: SONG TARUN KUMAR YADAV VICTIMS REGISTER

Bultoo (Bluetooth) Radio from Odisha in Odia language: 9th March 2017...

Today Sudarshan Gouda and Ravindra Kumar Das from Odisha are presenting Bultoo Radio in Odiya language in this latest edition of Bluetooth radio program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 and 07411079272 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download centre nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via bluetooth.

Posted on: Mar 09, 2017. Tags: ODISHA SONG SUDARSHAN GOUDA RAVINDRA KUMAR DAS VICTIMS REGISTER

महिला दिवस : बहुत लड़ाई लड़े हैं और लड़ना है, महिलाओं के स्वास्थ्य पर और काम होना चाहिए...

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर, (बिहार) से सुनील कुमार ग्रामसभा मोहल्ला सभा आंदोलन की महिला प्रकोष्ट की कार्यकर्ता संजू देवी से महिला दिवस पर उनके संघर्ष के बारे में बात कर रहे हैं वे बता रही हैं कि भूमि की लड़ाई में बहुत सारे लोगो को लड़ाई लड़ने से भूमि मिला है. अभी महिलाओ के साथ बहुत अत्याचार हो रहा है, बलात्कार, दहेज हत्या और महिलाओ की शिकायत को थानों में नही लिया जा रहा है. जब भी महिलाये थाने में किसी केस के लिए जाती है तो परेशान होकर वापस घर जाना पड़ता है. स्वास्थ्य सम्बन्धी मुद्दों को लेकर भी कार्य किया जा रहा है पर आगे और होना चाहिए, होली मिलन समारोह के साथ साथ महिला दिवस भी है, इसी उपलक्ष्य में आप सभी माताओं, बहनों की शुभकामनाएं | सुनील@9308571702

Posted on: Mar 08, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

मुजफ्फरपुर बिहार: बागमती बांध परियोजना के विरोध में 9 मार्च से सत्याग्रह, चक्काजाम आंदोलन...

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर, (बिहार) से सुनील कुमार बागमती बांध को लेकर ९ मार्च से सत्याग्रह के बारे में बता रहे है, हिमालय से निकलने वाली बागमती नदी पर बांध परियोजना के औचित्य को लेकर गहरे सवाल कर रहे है, इस परियोजना पर सरकार को विचार करना चाहिए, सदा बहने वाली नदी को बांधना और इसकी गोद में पलने वाली जनता को तिल-तिल कर जलने का बंदोबस्त के खिलाफ बागमती बचाओ आन्दोलन पिछले ५ साल से जारी है, मुजफ्फरपुर के सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं ने समर्थन देने का फैसला किया है, ९ मार्च को मुजफ्फरपुर, दरभंगा, NH-५७ फोरलेन, एवं दरभंगा समस्तीपुर राजमार्ग को चक्का जाम शांतिमय तरीके से किया जायेगा। सुनील कुमार@9308571702

Posted on: Mar 08, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ में हो रहे महिला सम्मलेन हेतु आमंत्रण...

नारी शक्ति के स्वाभिमान, सम्मान हेतु अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मलेन का आयोजन वनगंगा, तलिहारी, जिला-रायगढ़, (छत्तीसगढ़) में किया जा रहा है. जिस में तमनार विकास खण्ड के सभी ग्राम पंचायतो की महिलाओं, महिला समूह, महिला संघटनो, पंच, सरपंच, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, महिला शिक्षक, जन प्रतिनिधियों एवं महिला कर्मचारियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है. सभी जागरूक महिलाओं, जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध नागरिको से निवेदन है कि महिला दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाऐ . आयोजन की सहयोगी संस्था है मेहनतकश मजदूर किसान एकता संघठन, कोयला सत्याग्रह संघठन, जन चेतना रायगढ़, अंत में आप सभी को महिला दिवस की शुभकामनाये |

Posted on: Mar 07, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »