आंगनबाड़ी भवन है बच्चों के लिए राशन नहीं आ रहा है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-कलाउर, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जोगा कश्यप बता रहे हैं मांझी पारा में आंगनबाड़ी भवन है, उसमें बच्चों के लिए मध्यान भोजन के लिए राशन नहीं आ रहा है, इसके लिए उन्होनें सचिव सरपंच को शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद कि अपील कर रहें हैं अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान में मदद करें: संपर्क नंबर@88176551301, सरपंच@9381847130, सचिव@8435281507.
Posted on: May 31, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA MADHYAN BHOJAN PROBLEM
गाँव में पानी की समस्या है, आज तक निराकरण नहीं हुआ...
ग्राम-लालीपारा, पंचायत-लालागुडा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बीजा राम बता रहे हैं, उनके गांव में पानी कि बहुत समस्या है, उनके पारा में एक ही हैण्डपंप है, गर्मी के दिनों में लोगों को पर्याप्त पानी नही मिल पाती है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को सौर ऊर्जा लगवाने के लियें बोले लेकिन उनलोग 10 हजार पैसा मांग रहे हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि गाँव के पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच नंबर@7587076842, संपर्क नंबर@6205435548, PHE@8927173133.
Posted on: May 31, 2022. Tags: BASTANAR CG PROBLEM WATER
सहकार रेडियो: बाल चौपाल कहानी "एक किसान ने ज़मींदार के साथ दावत कैसे उड़ायी" अनुवाद -गीतिका स्वर
श्रोताओं, सहकार रेडियो के कार्यक्रम “बाल चौपाल” में आज आप सुनेंगे कहानी “एक किसान ने ज़मींदार के साथ दावत कैसे उड़ायी” | यह उक्रेनी लोककथा है | इसे बाल पत्रिका कोंपल से लिया गया है| हिंदी अनुवाद किया है गीतिका ने| आवाज़ है मुंबई की साथी गीता चौबे की| ध्वनि सम्पादन किया है शिल्पी ने|
♦️ कार्यक्रम की यूट्यूब लिंक :
https://youtu.be/6kczm_0gSPQ
♦️ वेबसाइट पर सुनें :
https://www.sahkarradio.com/chart/baal-chaupal-ek-kisaan-ne-zamindaar-ke-sath-dawat-kaise-udayee/
Posted on: May 31, 2022. Tags: SAHKAR RADIO
सहकार रेडियो: ज्ञान विज्ञान : विलियम शेक्सपियर - एम्मा फिशेल
श्रोताओं, सहकार रेडियो के कार्यक्रम “बाल चौपाल” के अंतर्गत ज्ञान-विज्ञान की शृंखला में आज आप सुनेंगे इंग्लैंड महान कवि और नाटककार विलियम शेक्सपियर के जीवन के बारे में रोचक और संक्षिप्त जानकारियां| इसे लिखा है एम्मा फिशेल ने और चित्र बनाए हैं मार्टिन रेम्फ्रे ने| इसे हमने ई-पुस्तकालय की वेबसाइट से साभार लिया है| आवाज़ है मुंबई, महाराष्ट्र से साथी गीता चौबे की| ध्वनि सम्पादन किया है शिल्पी ने|
कार्यक्रम की यूट्यूब लिंक :https://youtu.be/OC9cOqBYf1A वेबसाइट पर सुनें:
https://www.sahkarradio.com/chart/gyan-vigyan-william-shakespeare/
Posted on: May 30, 2022. Tags: SAHAKAR RADIO
खरगोश और लोमड़ी की...कहानी
ग्राम मसूरी, जिला-चित्रकूट (उत्तर प्रदेश) से गुरु प्रसाद एक कहानी सुना रहे हैं:
एक लोमड़ी थी उसे बहुत भूख लगी थी| लोमड़ी ने अंगूर देखा और उसे खाकर अपना भूख मिटाऊँ| यह सोचकर लोमड़ी बाग में गई और जोर से छलांग लगई ताकि अंगूरों तक पहुच सके, वह धड़ाम से निचे जा गीरी| लोमड़ी को बहुत शर्म आई फिर लोमड़ी चुप-चाप वहां से चली गयी| एक खरगोश सब कुछ देख रहा था| खरगोश ने लोमड़ी को बोला क्यू अंगूर नही खाओगी लोमड़ी ने बोली| मैंने सुना है की अंगूर बहुत खट्टे होते हैं|
