सूरज रे जलते रहना सूरज रे जलते रहना...गीत-

वीरेंद्र गंधर्व, राजनदगांव (छत्तीसगढ़) से एक गीत सुना रहे हैं:
जगत भर की रोशनी के लिए, करोड़ों की जिंदगी के लिए-
सूरज रे जलते रहना ,सूरज रे जलते रहना-
जगत के कल्याण के लिए तू जन्मा है,जगत के वास्ते हर दुख उठा रे-
भले ही अंग तेरा भस्म हो जाए,तू जल-जल कर यहाँ किरने लुटाता रहे-
यही लिखा है तेरे भाग में, तेरा जीवन रहे आग में-
सूरज रे जलते रहना ,सूरज रे जलते रहना...

Posted on: Jan 09, 2022. Tags: CG RAJNADGANV SONG VIRENDRA GANDHRV

जनलर नॉलेज-

सीजी नेट के श्रोताओं के लिए इन्होंने एक सवाल सबके सामने रखा है यदि किसी श्रोता को इस प्रश्न का जवाब आता हो तो कृपया इस नंबर पर संपर्क कर प्रश्न का जवाब दे सकते हैं सवाल है (1 ) भारत में सबसे पहले जलमार्ग के द्वारा कौन व्यापार करने आया ?
(a) नेपोलियन
(b) वाटरलू
(c) वास्कोडिगामा
संपर्क नंबर@7992102705

Posted on: Jan 09, 2022. Tags: JENERAL NOWLEDGE

सहकार रेडियो : बाल चौपाल (क्योंजीमल और कैसे-कैसलिया)

सीजीनेट पर आप सुन रहे हैं सहकार रेडियो का कार्यक्रम बाल चौपाल में कहानी “क्योंजीमल और कैसे-कैसलिया” का तीसरा भाग | इसे कई भागों में बांटा गया है| ये कार्यक्रम https://www.sahkarradio.com/ से सभार लिया गया है| अपने संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|

Posted on: Jan 09, 2022. Tags: ANUPPUR MP SAHKAR RADIO

विकलांग प्रमाण पत्र के लिये आवेदन करते हैं, अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं...

ग्राम पंचायत-भेजा, पटेल पारा, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लुडूराम कश्यप बता रहे हैं, दीपक कश्यप माता दयावती एक विकलांग बच्चा है, जन्म से विकलांग है, उसके लिये विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिये आवेदन कर रहे हैं लेकिन काम नहीं हो रहा है आज कल बोलकर टाल दिया जा रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7646980301. सचिव@7648021198, सरपंच@9479224461, जनपद CEO@8889251366, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Jan 09, 2022. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA LUDURAM KASHAYAP PENSION PROBLEM

वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है, मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं...

ग्राम पंचायत-भेजा, पटेल पारा, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सिलदाई यादव बता रही हैं, वे मुड़ीगुड़ा पारा में रहती हैं, उन्हें वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है, 2 साल हो चुके हैं, उन्होंने इसके लिये शिकायत किया था लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है, मजदूरी कर अपना जीवन यापन करती हैं| वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रही हैं कि दिये नंबरों पर बात कर वृद्धावस्था पेंशन दिलाने में मदद करें:

संपर्क नंबर@7646980301. सचिव@7648021198, सरपंच@7479224463, जनपद CEO@8889251366, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Jan 09, 2022. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA PENSION PROBLEM SILADAI

« View Newer Reports

View Older Reports »