स्वास्थ्य स्वर : खाज खुजली का घरेलू उपचार-

जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय खुजली का घरेलू उपचार बता रहे हैं, खाज खुजली एसी बीमारी है जो किसी को भी हो जाती है, ऐसे में जिस व्यक्ति को खुजली की समस्या हो वे नीम की पत्ती को सुखाकर उसका चूर्ण बना लें और आधा चम्मच चूर्ण सुबह और आधा चम्मच चूर्ण शाम को सेवन कर पानी पियें, ये प्रकृया 5 दिन तक करें लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9424759941.

Posted on: Feb 07, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

कुपोषण से बचने के लिये ये तरीके...

ग्राम-बराह, जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से कप्तान सिंह साकेत से कुपोषण दूर करने के उपाय बता रहे हैं, कुपोषण को दूर करने के लिये माता-पिता को साफ़ सफाई का ध्यान रखना चाहिये, मोटे अनाजो के बारे में बताया जाता है, उसे उपयोग करें, हरी सब्जी के सेवन करायें, वे महिलायें जिन्हें काम करने के लिये बच्चो को छोड़कर जाना पड़ता है, वे बच्चे को छोड़कर न जायें, चिकित्सक की सलाह ले सकते हैं| कप्तान सिंह साकेत@6260916139.

Posted on: Feb 05, 2020. Tags: HEALTH KAPTAN SINGH SAKET MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

सार्वजनिक हैण्डपंप को कब्ज़ा कर व्यक्तिगत उपयोग...

ग्राम, पोस्ट-पपड़ेरी, थाना, तहसील- ब्योहारी, जिला-शहडोल (मध्यप्रदेश) से बदरी प्रसाद सिंह बता रहे हैं कि उनके गांव में पंचायत द्वारा हैंडपंप बनाया गया है जिससे
गाँव के लोगो को पानी की सुविधा हो सके लेकिन उस हैण्डपंप को व्यक्तिगत उपयोग किया जा रहा है, कब्ज़ा कर खेती का काम किया जा रहा है| इस संबंध में उन्होंने शिकायत हेल्पलाइन नंबर 181 पर शिकायत दर्ज कराया था, जिसके बाद अधिकारी आये और जांच हुआ लेकिन आभी तक स्थिती में कोई सुधार नहीं हुआ है इसलिये वे सभी श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: SDO@9472175636, सचिव@9669904317. संपर्क नंबर@6267039872.

Posted on: Feb 04, 2020. Tags: BADRI PRASAD SINGH MP PROBLEM SHAHDOL SONG VICTIMS REGISTER

आवा हो गाँधी बाबा आवा हो जवाहर...देशभक्ति गीत-

ग्राम-कोट, पोस्ट-पटना, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रायसिंह संडिल्य एक देशभक्ति गीत सुना रहे है:
आवा हो गाँधी बाबा आवा हो जवाहर-
देशवा के भईले बर्बादी हो गाँधी वालें-
मालिया से मंगल पांडे सतावन के याद लेके-
आजा बंगाल मोरे शेर पे सवार होके-
देशवा के भईले बर्बादी हो गाँधी वालें-
आवा हो गाँधी बाबा आवा हो जवाहर...

Posted on: Feb 03, 2020. Tags: CG RAYSINH SHANDILY SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

Impact : पेंशन के लिये समस्या हो रही थी अब मिलने लगा है...

ग्राम-सरईमाल, ब्लाक-सामनापुर, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से सुनैना बता रही हैं कि उन्हें विकलांग पेंशन नहीं मिल रहा था, जिसके लिये वे अधिकारियों के पास आवेदन करते थे लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही थी तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया था जिसके 13 दिन बाद उनको पेंशन मिलना शुरू हो गया इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@8462823132.

Posted on: Feb 01, 2020. Tags: DINDORI IMPACT STORY MP SONG SUNAINA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »