दुर्गावती महारानी हमारे गोंडवाना के रानी...गोंडवाना गीत -
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से प्रमिला मरकाम और सुशीला एक गोंडवाना गीत सुना रही है:
दुर्गावती महारानी हमारे गोंडवाना के रानी-
महाराजा संग रामसहाय के-
दुर्गावती मैं पतोह हूँ हमारे गोंडवाना के रानी-
महाराजा संग तिरत की बेटी-
दुर्गावती महारानी हमारे गोंडवाना के रानी...
Posted on: Jan 16, 2018. Tags: PRAMILA SUSHILA SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : सदा सुहागी फूल का पत्ता और काला कोरिया की छाल से शुगर का उपचार...
ग्राम-रामपुर, पोस्ट-पुरी, थाना-चारामा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से रामूराम लाठिया मधुमेह या शुगर की बीमारी का उपचार बता रहे है शुगर की बीमारी के लिए सदा सुहागी के फूल का पत्ता होता है उसको पीसकर पाउडर बनाना है उसके साथ एक और जड़ी उसका नाम काला कोरिया का छाल है उन दोनों को मिलाकर सुबह-सुबह दूध के साथ खाली पेट खाना है और उसको खाने के एक घंटा बाद खाना खा सकते है और उसको रेगुलर एक महीने तक खाने से शुगर की बीमारी में मदद करता है, इस तरह हमारे आसपास के जंगल में बहुत से वनस्पति हैं जिनका उपयोग स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जा सकता है. बस्तीराम नागवंशी@9425648073.
Posted on: Jan 16, 2018. Tags: RAMURAM LATHIYA SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
घर-घर अलख जगायेंगे, हम बदलेंगे जमाना...जागरूकता गीत -
ग्राम-कासावाही, तहसील-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से चन्द्रबती सिन्हा, रमोला पटेल और सरिता सिन्हा एक जागरूकता गीत सुना रही है:
घर-घर अलख जगायेंगे हम बदलेंगे जमाना-
निश्चय हमारा अटल है-
काया की रंग में निष्ठा का बल-
जागृति शंख बजायेंगे हम बदलेंगे जमाना-
बदली है हमने अपनी दिशाए-
मंजिल नही हम तय करके दिखाए-
धरती को स्वर्ग बनायेंगे हम बदलेंगे जमाना-
घर-घर अलख जगायेंगे हम बदलेंगे जमाना...
Posted on: Jan 13, 2018. Tags: CHANDRABATI RAMOLA SARITA SINHA SONG VICTIMS REGISTER
गुरु लिंगो महराज,गुरु लिंगो महराज...गोंडवानी गीत
तहसील-नैनपुर, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से कलीराम धुर्वे एक गोंडवानी गीत सुना रहा हैं:
सेवा-जोहार कर लिंगो जी-
लेहूँ चरण चित लाय-
वाणी मा मोर विराजो देवा-
मोला ज्ञान देव बतलाय-
गुरु लिंगो महराज,गुरु लिंगो महराज-
भूले के रस्ता बताई दे-
भूले के रस्ता बताई दे बाबा-
बाबा भूले के रस्ता बताई दे-
ये भुइया के रहवासी धर्म भुलाये रे...
Posted on: Jan 12, 2018. Tags: KALIRAM DHURWEY SONG VICTIMS REGISTER
जय हो छत्तीसगढ़ प्रदेश, जय हो जय हो भारत देश...देशभक्ति कविता-
ग्राम-अमनिया, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से शिवराम धुर्वे एक देशभक्ति कविता सुना रहे है :
जय हो छत्तीसगढ़ प्रदेश, जय हो जय जय भारत देश-
इसके उत्तर में नर्मदा, दक्षिण में इन्द्रावती नदी है-
राजिम में राजीव लोचन दंतेवाड़ा में दंतेश्वरी देवी-
मल्हार की जगह बहुत प्रसिद्ध है-
छत्तीसगढ़ प्रदेश सुप्रसिद्ध है-
36 ठन महामाया अऊ देवेश्वरी प्रसिद्ध है-
डोंगरगढ़ में बमलेश्वरी प्रसिद्ध है-
देवभोग अत्यंत प्रसिद्ध है जहां रत्नों की खान है-
वहाँ छत्तीसगढ़ की शान है...

