गोड़ेकर बिछिया ला चाबे नागिनी सांप...डोमकच गीत-

खोहिरपारा, ग्राम-कुदरगढ, विकासखंड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गणेश आयाम के साथ बचीबाई, बगमनिया बाई वे लोग एक डोमकच गीत सुना रहे है:
गोड़ेकर बिछिया ला चाबे नागिनी सांप-
उठाना देवाराणा गिनी धीर जा रे-
केला-केला लोलो गिनी धीर जा रे-
येला देबे कपारा भुईन देऊन चना हरे-
गोड़ेकर बिछिया ला चाबे नागिनी सांप...

Posted on: Feb 07, 2019. Tags: CG DOMKACH SONG GANESH AYAM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

हमारे स्कूल का हैण्डपम्प से कम पानी निकलता है, पीने योग्य नहीं है बोलने पर कोई सुनते नहीं है, कृपया

ग्राम-जमडी, पंचायत-कुप्पी, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट के साथ में उदयसिंह, रायसिंह, दिनेश कुमार बता रहे है कि उनके गाँव के स्कूल का हैण्डपम्प साल भर से ख़राब पड़ा है | उसमे पीने योग्य पानी भी नहीं आता है बच्चे लोग ढोडी का पानी पीते है उसको पीने से बच्चे लोग बीमार पड़ते है | उसकी शिकायत उन्होंने सम्बंधित अधिकारियो के पास किये थे लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि दिए हुए नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प सुधरवाने में मदद करें: P.H.E. विभाग@9589733942, अधिक जानकरी के लिए संपर्क समूह अध्यक्ष@9691400960.

Posted on: Feb 07, 2019. Tags: CG SONG SURAJPUR UDAYSINGH RAISINGH VICTIMS REGISTER WATER

Impact : डबरी निर्माण का पैसा एक साल से नहीं मिल रहा था सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद मिल गया है...

ग्राम-पुटनपारा, पंचायत-रेवटी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सरला श्रीवास के साथ संतोष कुमार बता रहे है कि उनके गाँव में 2017 में डबरी निर्माण का काम चालू था और उसमे उन्होंने काम किये थे उसका पैसा एक साल से नहीं मिल रहा था तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किये करने 20 दिन बाद उनका पैसा मिल गया इसलिए वे साथी खुश है इसलिए सीजीनेट के साथियों को और जिले के अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की| सरला@9479416334.

Posted on: Feb 07, 2019. Tags: CG IMPACT SANTOSH KUMAR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

अवसर अपने कल भी होंगे, पेड़ लगा तो फल भी होंगे...गिरीश पंकज की कविता-

सुनील कुमार गिरीश पंकज की रचना सुना रहे हैं :
अवसर अपने कल भी होंगे-
पेड़ लगा तो फल भी होंगे-
मुद्दे माना है गरमाए-
बैठेंगे तो हल भी होंगे-
अच्छे लोगो की दुनिया में-
कमी नहीं है वो कल भी होंगे-
सावधान रहना ओ राही-
साथ तुम्हारे छल भी होंगे-
जीवन का दस्तूर यही है-
नायक है तो खल भी होंगे-
जो हमको खुशियों से भर दे-
जीवन में वे पल भी होंगे-
हमें तोड़ने वाले लेकिन कुछ संबल भी होंगे...

Posted on: Feb 06, 2019. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

अबही नाम भइल बा थोरा, जबई छुट जाई तन मोरा...भिखारी ठाकुर का भोजपुरी गीत-

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर, (बिहार) से सुनील कुमार भोजपुरी के शेक्सपीयर माने जाने वाले भिखारी ठाकुर का एक गीत सुना रहे हैं :
अबही नाम भइल बा थोरा-
जबई छुट जाई तन मोरा-
तेकरा बाद पचास बरीसा-
तेकरा बाद बीस-दस-तीसा-
तेकरा बाद नाम होई जइहन-
पंडित,कलि ,सज्जन भदा गइहन-
नहरखी पाट पर पढ़ल भाई-
गलती बहुत लउकते जाई...

Posted on: Feb 06, 2019. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »