स्वास्थ्य स्वर : कब्ज़ का घरेलू उपचार...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी कब्ज़ नाश के घरेलु उपचार बता रहे हैं, प्याज़ के छोटे-छोटे टुकड़े कर भोजन के साथ खाने से लाभ हो सकता है, दूसरा उपाय भोजन करने के बाद मीठी दही में एक चुटकी सेंधा नमक और काली मिर्च को मिक्स कर सेवन करने से भी आराम मिल सकता है। भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, नशा का उपयोग न करें, नमक, शक़्कर, मैदा का कम से कम प्रयोग करें, संबंधित विषय से जुड़े जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.
Posted on: Feb 12, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
पट्टा के लिये आवेदन करते हैं लेकिन आवेदन फॉर्म निरस्त कर दिया जाता है...
ग्राम-ढोडी, पंचायत-टिकरापारा, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामसाय, बांसदेव, बोधन मरकाम, लालसाय आयम, जुगेश्वर मरावी और अलारसाय मरावी का कहना है वे 30 साल से वहां रह रहे हैं लेकिन उनका भूमि पट्टा नहीं बना है, निवासी जुर्माना पटाये हैं, ग्राम सभा में कई बार आवेदन कर चुके हैं लेकिन उनका आवेदन फार्म निरस्त कर दिया जाता है जबकि उसी जगह दूसरे लोगो द्वारा जबरन कब्ज़ा कर काम किया जा रहा है और गाँव के निवासियों की सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: सचिव@9753808796, कलेक्टर@9479052281, CEO@9787789073, पटवारी@9975898724. संपर्क नंबर@9111352665.
Posted on: Feb 12, 2020. Tags: AJEET WAKANR BALRAMPUR CG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
सर्दी ज़ुकाम व गला बैठ जाने के घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी सर्दी ज़ुकाम व गला बैठ जाने के घरेलू उपचार बता रहे हैं, रात में सोते समय 2 बतासे में 6 काली मिर्च को चबा चबाकर खा लेवें और पानी न पियें, यह लगातार 2 से 4 दिन करने से लाभ हो सकता है, दूसरा एक गिलास गुनगुने पानी में एक चुटकी नमक डालकर गरारा करने से भी आराम मिलता है, ठण्डी चीजों से बचें, भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, नशा का उपयोग न करें, नमक, शक़्कर, मैदा का कम से कम प्रयोग करें, संबंधित विषय से जुड़े जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.
Posted on: Feb 12, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : सिर दर्द का घरेलु उपचार...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी सिर दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं, कमल के फूल को 50 ग्राम लेकर पीस लेवें और इसे लुगदी बनाकर सिर पर लेप करें, दर्द में आराम मिल सकता है, लगातार 21 दिनों तक प्रयोग कर सकते हैं, इसका उपयोग सूर्योदय के पूर्व करें, भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, नशा का उपयोग न करें, नमक, शक़्कर, मैदा का कम से कम प्रयोग करें, संबंधित विषय से जुड़े जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.
Posted on: Feb 11, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
impact : हैंडपंप बनने से गाँव में पानी की समस्या हल हो गयी-
ग्राम पंचायत-बरगेली, पथरापारा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी बता रहे हैं, कि पथरापारा में हैंडपंप ख़राब पड़ा था, पाइप ख़राब होने के कारण पानी अच्छा नहीं निकल रहा था तब सुंदरलाल, जीतसिंह, रामजीत ने इस समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया, जिसके बाद महीने भर में पाइप लाकर सुधार कर दिया गया है जिससे पथरापारा गाँव वार्ड क्रमांक 8 के लोग हैंडपंप का उपयोग कर पा रहे हैं और उनको पानी की सुविधा हो गयी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओ और विभागीय अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@6268237415.
