नेपाल से पुणे काम करने आए हैं, काम नहीं पैसे ख़तम हो गए, खाने को कुछ नहीं, वापस कैसे जाएं...

नेपाल निवासी नवीन बता रहें हैं लॉक डाउन के कारण हमें राशन की बहुत दिक्कत हो रही है मै अपने परिवार के साथ पुणे काम करने आये थे पिम्परी चिंचोड़ मोहसील वेस्ट फील्ड फेस 1 के पास रहते हैं | पर लॉक डाउन के कारण हम यही फंसे हुए हैं और काम भी बंद है वापस अपने देश नेपाल जाना चाहते थे अचानक फंस गए ,क्या करें हमारे पास पैसे थे सब ख़त्म हो गई इसलिए राशन की बहुत दिग्गत है प्लीज सी जी नेट के सभी साथी हमारी मदद करें सम्पर्क नंबर 9527851021 [167013

Posted on: May 27, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER

मेरे गाँव में कुछ लोग हाल में ही बाहर से लौटे हैं वे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं...

सूरदास पैकरा ग्राम कोठानपानी जिला जशपुर छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं कुछ लोग मजदूरी करके उनके गाँव में बाहर से अपने घर आएं है जो लॉक डाउन के नियमो का पालन नही कर रहे है जैसा कि आप सबको पता है कोरोना महामांरी एक छुवा छूत  की बीमारी है इसलिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना हम सबका कर्तव्य है ताकि कोविड 19 को जड़ से मिटाया जा सके |  अतः  लोगो से अपील है कि   सरकार के नियमो की पालन करें और डिस्टेंसिंग बना के रखें ताकि हम सब सुरक्षित रह सके | संपर्क 7049905312 [167015]

Posted on: May 27, 2020. Tags: CG CORONA PROBLEM JASHPUR SONG VICTIMS REGISTER

राजा वीर बाबूराव शेडमाके भामरागड के राजा की कहानी...(माडिया भाषा में)

नगर पंचायत भामरागड जिला गडचिरोली महाराष्ट्र से देवजी पुन्गाटी बता रहे है कि राजा वीर बाबूराव शेडमाके भामरागड के राजा थे, अभी भी उनके तलवार अहेरी में है उनका पूजापाठ किया जाता है | उसका कोई परिवार कुटुम्ब नहीं था वे अकेले ही थे भामरागड में उनका ही राज था | उसका राज जाने के बाद धर्माराव आतरम का राज आया तब सरकार का शासन बना ऐसा वे बता रहे है |

Posted on: May 27, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH DEVJI PUNGATI STORY

मैं अकेली महिला हूँ, बच्चे छोटे हैं, लॉकडाउन में खाने की समस्या हो रही, राशन दिलाकर मदद करें...

गली नंबर 12 लक्ष्मी नगर यरवडा, पुणे, महाराष्ट्र से सुरेख अर्जुन बता रही हैं कि वे परिवार के साथ लॉकडाउन में फंसी हैं वे घर पर अकेली कमाने वाली हैं और काम नहीं होने से दिक्कत हो रही है, बच्चे छोटे हैं वे हाउसकीपिंग का काम करती हैं पर पूरा काम बंद है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन की समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@8605087011. (168589)

Posted on: May 27, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH PUNE SONG SUREKHA VICTIMS REGISTER

Impact: खाने का राशन नही था , सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद अब मिल गया है...

मोहल्ला राजेंद्र नगर, ग्राम-उरला, रायपुर (छत्तीसगढ़) से कौशल मांझी बता रहे है कि वे बिहार के निवासी हैं, उनके साथ 5 परिवार के लोग हैं, उन्हें खाने की समस्या हो रही है,वे राशन के लिये जाते हैं तो अधिकारी बोलते हैं, राशन ख़त्म है, खाने के लिये जाते हैं तो खाना नहीं होता है, जिसके कारण वे परेशान हैं और इसलिए ये साथी सीजीनेट में अपना सन्देश रिकॉर्ड करवाया और कुछ दिनों बाद उन्हें खाने राशन मिल गया वे सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: नंबर@9065424546.

Posted on: May 27, 2020. Tags: CG CORONA IMPACT RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »