गाँव के स्कूल में बाउंड्रीवाल नहीं बना है, बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-पर्लमेटा, (पाकालूपारा) ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कहरूराम मुचाकी बता रहे हैं उनके गांव के स्कूल में बाउंड्रीवाल नहीं बना है| बच्चों के खलने में बहुत परेशानीयों का सामना करना पड़ता है| और पेड़ पौधा लगाने में जानवर नुकशान कर देता है| इसके लिए उन्होंने अधिकारीयों के पास शिकायत किये हैं परन्तु अभी तक कोई काम नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गए नंबरों पर बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@9691578807, सरपंच@7587753963, CEO@9406016762.
Posted on: Jan 10, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR BOUNDARY WALL CG KAHARURAM MUCHAKI PARLMETA PROBLEM
पीड़ितों का रजिस्टर: मुखबिरी कर के नक्सलियों ने पिता जी को जान से मार दिए|
ग्राम-गुडरिपारा, जिला-नारायणपुर बस्तर (छत्तीसगढ़) से बुददुराम धुर्वे जी अपनी आप बीती कहानी सुना रहे हैं उनके गांव में नक्सल समस्या है| उनके बड़े भाई नारायणपुर में रोजी का काम करते थे, जोकि रोज घर से आना-जाना होता था| नक्सलीयों ने उनके पापा को मुखबिरी कर के नक्सलियों ने मार दिया| मेरे पूरे परिवार के लोग नक्सलीयों के डर से भाग कर गुडरीपारा नारायणपुर में आकर बस गए| हमारे पास तमाम सुविधाओ की कमी है, सरकार के तरफ से कोई सहयोग राशी नहीं मिला हैं कृपया मदद करें| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@@7000988036.
Posted on: Jan 10, 2022. Tags: BASTAR BUDDURAM DRUW CG DISPLACE MAOIST NARAYANPUR VICTIM
पीड़ितों का रजिस्टर: 10 साल से नक्सली संगठन में काम लिए, 018 में पुलिस के सामने खुद को आत्मसमर्पण किया,
ग्राम-गुडरीपारा, जिला-नारायणपुर, ब्लाक-ओरछा (छत्तीसगढ़) से जुंगाराम पोटाई जी सीजी नेट के श्रोताओं को अपनी कहानी बता रहे हैं उन्होंने पहले नक्सली संगठन में काफी साल तक काम किया| 10 साल इस संगठन में काम करने के बाद इन्होंने 2018 में पुलिस के सामने खुद को आत्मसमर्पण किया| आत्मसमर्पण के पश्चात सरकार के द्वारा जो सहायता दी जाती है यह सहायता इन्हे नहीं मिल पाई है| इन्होंने सीजी नेट के श्रोताओ से मदद की गुहार लगाई है कि इन्हे सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली सभी योजना का लाभ मिल सकें|समस्या समाधान के लिए इन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9406154116.
Posted on: Jan 10, 2022. Tags: GUDARIPARA JUNGARAM POTAI MAOIST REGISTER SARENDER VICTIM
पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों ने जंगल में ले गये थे, डर से अपना गांव छोड़ना पड़ा,
ग्राम-बेडमाकोट, ब्लाक-ओरछा, नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सुरजबती सलाम जी अपनी कहानी बता रही हैं उन्होनें नक्सली समस्या से अपने मूल गाँव को छोड़कर नारायणपुर शांतिनगर में आकर बस गए| नक्सलियों ने इन्हे ये कहकर परेशान करना शुरू कर दिया कि पुलिस वालों के लिए खाना बनाते हो, और उन्हें रात में ही नक्सलियों ने उठाकर जंगल ले गए| किसी तरह इन्होंने अपनी जान बचाकर जंगल से भाग आए| इस कारण इन्होंने अपना घर जमीन पशु सबकुछ छोड़कर नारायणपुर आकर बस गए |अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं|अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8450003916.
Posted on: Jan 10, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST NARAYANPUR REGISTER SHANTINAGR SURAJBATI SALAM VICTIM
पीने के पानी लिए गाँव लोग 2 किमी. दूर नदी से जाकर लेते हैं
ग्राम-चितापूर2 (सर्गीपारा),बलल-दरभा, जिला- बस्तर (छत्तीसगढ़) से मनबती जी अपने गाँव की समस्या को लेकर सीजी नेट के श्रोताओं के सामने रखे हैं|इनके गाँव में पानी की सुविधा नहीं है पीने के लिए लोग 2 किमी. दूर नदी से जाकर लेते हैं | इनके गाँव में पानी का दूर होने के कारण साफ सफाई ही कम होती है| बरसात में पानी नहाने-धोने के लिए नदी,नाला,खेत से मिल जाता है किन्तु गर्मी में दिक्कत बहुत जाती है|गाँव में 35 घर के लोग गाँव में रहते हैं|गाँव में एक ही बोर है और वह भी बहुत कम पानी देता है|कृपया इनके गाँव में पानी की समस्या के समाधान के लिए इन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं|पीड़ित@9343610882, सरपंच@6261508211, सचिव@9479095347.
