Impact: Our village water problem got solved after report on CGnet, thanks...

ग्राम डोडा, ग्राम-पंचायत करकाखाल, तहसील-बलरामपुर, जिला-बलरामपुर, (छत्तीसगढ़) से दिनेश कुमार यादव ने अपने गाँव की पीने के पानी की समस्या को लेकर सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड कराया था उसके एक माह के अन्तराल में गाँव में पीने के पानी की व्यवस्था हो गई. इससे पहले कई बार वे ग्राम पंचायत सचिव, सरपंच एवं जिला कलेक्टर के यहाँ इस समस्या को लेकर ग्रामीण जन गए थे लेकिन समस्या का हल नही हुआ था और बे सभी बहुत परेशान थे, सीजीनेट में शिकायत सन्देश रिकार्ड करने के बाद बहुत जल्दी समस्या का हल हो गया,इसलिए सीजीनेट के सभी श्रोताओं को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने उनके अनुरोध पर फोन कर अधिकारियों पर दबाव डाला और उनकी मदद की. दिनेश यादव@7879476332.

Posted on: Mar 28, 2017. Tags: DINESH KUMAR YADAV SONG VICTIMS REGISTER WATER

चाँद की कहानी...

बहुत समय पहले भगवान भोलेनाथ कैलाश पर्वत पर बैठे थे सुबह-सुबह भक्त आये और उन्हें लगातार देख रहे थे इस पर भगवान पूछे क्या खोज रहे हो तो भक्तो ने पूछा प्रभु आपके सर में जो चाँद था कहाँ गया. भगवान ने जवाब दिया कि चन्द्रमा को मुझसे शिकायत थी कि आपके सर में जो गंगा है वो हमेशा बहते रहती है जिससे चन्द्रमा भीग जाती है और गले में सांप, हाथ में त्रिशुल, बाघ की खाल और भस्म लगाये रहते है जो मुझे अच्छा नहीं लगता इस पर भगवान ने चन्द्रमा की इच्छा पूछा इस पर चंदा ने कहा मै उड़ना चाहती हूँ आकाश में रहना चाहती हूँ तो भगवान बोले कि तुमारा तो प्रकाश नहीं है तुम तो खो जाओगी दिखोगी नहीं तब चन्द्रमा ने कहा मै कैसे भी रह लूँगी तब भगवान मान गये तब से चन्द्रमा आकाश में रहती है| सुनील@9308571702

Posted on: Mar 27, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

स्वस्थ संस्कृति का निर्माण करे : विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर आव्हान-

मुजफ्फरपुर बिहार से सुनील कुमार रंगकर्मी यादव चन्द्र के बारे में बता रहे है जिन्होंने प्रेमचंद की कहानी सवा शेर गेहूँ, कफन, पूस की रात का नाट्य रुपांतर किया. उन्होंने रंगमंच के साथ रंगकर्मियों को संगठित करने का कार्य किया. रंगकर्म को समाज के मुख्यधारा से जोड़ने के लिए आपातकाल में भी नुक्कड़ पर जाकर लोगो को चेतना जगाने का कार्य किया.नागार्जुन के साथी सम्मानों व पुरस्कारों से दूर रहें. श्रमजीवी जन गण के बीच उन्ही के स्तर पर घुलमिलकर रहने की सादगीपूर्ण जीवनशैली व मार्क्सवादी जीवन दर्शन को तन मन में समाने वाले सांस्कृतिक योद्धा यादव चन्द्र जहाँ कफन नाटक में घीसू की भूमिका में होते वहीं इन्कलाब जिंदाबाद नाटक में वृद्ध होने के बावजूद जोरदार अभिनय किया करते थे. सुनील@9308571702

Posted on: Mar 27, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

Impact: We got electricity back in our village after recording on CGnet...

ग्राम-मलेवर, तहसील-नौग़ढ, जिला-चन्दोली (उत्तर प्रदेश) से राजेश कुमार बता रहे हैं कि उन्होंने अपने गाँव में बिजली की समस्या को लेकर ५ फरवरी को सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड कराया था | इससे पहले ग्राम प्रधान एवं ब्लॉक स्तर तक समस्या से अवगत कराया गया था लेकिन कोई हल नही निकला था, गाँव के सभी लोग बिजली के कारण परेशान और हताश थे सीजीनेट सुनने वाले साथियों के अधिकारियों पर दबाव डालने से गाँव में अब ट्रासफार्मर लग गया है और बिजली की समस्या अब हल हो गयी है जिससे गाँव वाले और खासकर गाँव के युवा साथी बहुत खुश हैं और सभी उन सीजीनेट सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने उनकी मदद की .राजेश कुमार@9621407632.

Posted on: Mar 27, 2017. Tags: ELECTRICITY RAJESH KUMAR

हमारे गाँव से लोग काम के अभाव में पलायन कर रहे हैं और सरकार मशीन से तालाब खुदवा रही है...

ग्राम-राजक, पोस्ट-सुरही, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेली, (छत्तीसगढ़) से संतोष कुमार मरावी बता रहे है कि ग्राम में तालाब की खुदाई की जा रही हैं जिसमे JCB मशीन और ट्रेक्टर लगाकर काम किया जा रहा है| गाँव वालो से पूछा नहीं गया है जबकि गाँव के लोग काम करने के इच्छुक है | काम नहीं मिलने के कारण गाँव के लोग दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे है तो इनका कहना है कि गाँव के लोगो से ही काम करवाया जाये ताकि पलायन न करना पड़े | सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि अधिकारियों से बात करें और इसकी जांच भी करवाएं कि जब लोग चाहते हैं तो मशीन से काम क्यों कराया जा रहा है. रेंजर@9424158127, CEO@9425530136, कलेक्टर@07755264088. संतोष@9575258493

Posted on: Mar 26, 2017. Tags: SANTOSH KUMAR MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »