क्या गजब विज्ञान है कि बुतपरस्ती बढ़ गई...रचना
मालीघाट, जिला-मुज़फ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार नरेन्द्र जी की एक रचना सुना रहे है:
क्या गजब विज्ञान है की बुतपरस्ती बढ़ गई-
हम हुए आज़ाद लेकिन फाकामस्ती बढ़ गयी-
हो गया जबसे इजाफा ए खुदा तनख्वाह मे-
क्या बताये और जादा तंगदस्ती बढ़ गई-
अमन का पैगाम आया है यहाँ जिस रोज से-
मुजरिमों की इस शहर में एक बस्ती बढ़ गई-
ना खुदा हमने बनाया जो उन्हें तो ये हुआ-
हम किनारे पे खड़े थे और कश्ती बढ़ गई-
वो गिरे आकाश से तो और ऊँचे उठ गए-
देखते ही देखते कुछ और हस्ती बढ़ गई...
Posted on: Mar 20, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
मोदी जी की अगुवाई में, आगे बड़ी रे साफ सफाई का अभियान बड़े रे...स्वच्छता गीत
ग्राम पंचायत महाराजगंज, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से गणेश कुमार सिंह स्वच्छ भारत मिशन के तहत उनके ग्राम में हो रहे शौचालय निर्माण कार्य के बारे में बता रहे हैं वे बता रहे हैं कि शौचालय बनने से रोग नहीं होंगे जिससे वे बहुत खुश हैं और शौचालय निर्माण में मजदूरों की भी जरुरत होती है जिससे उनके गाँव के लोगो को रोज़गार भी मिला है. वे इस विषय पर एक गीत सुना रहे हैं :
मोदी जी की अगुवाई में, आगे बड़ी रे
साफ सफाई का अभियान बड़े रे-
कोना कोना चमकी औरी हमर देस के भाई-
देस की सफाई खातिर रहुआ आगे आई रे...
Posted on: Mar 20, 2017. Tags: GANESH KUMAR SINGH SONG VICTIMS REGISTER
मन मैला और तन को धोये फूल को चाहे कांटे बोये...भजन
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक भजन सुना रहे है :
मन मैला और तन को धोये, फूल को चाहे कांटे बोये-
करे दिखावा भक्ति का तू उजली ओढ़े चादरिया-
भीतर से मन साफ़ किया न बाहर मांजे गागरिया-
परमेश्वर ओ ओ ओ परमेश्वर नित द्वार पे आये-
मन मैला और तन को धोये, फूल को चाहे कांटे बोये...
Posted on: Mar 18, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
Impact: Water problem in my village got sorted month after CGNet report...
ग्राम-डोढा, पंचायत-ककरखार, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से दिनेश कुमार यादव बता रहे है कि उनके पूरे गाँव में पानी की बड़ी समस्या थी और वे सभी बहुत दिनों से अधिकारियों को इस बारे में अनुरोध कर रहे थे पर कोई समाधान नहीं हो रहा था फिर उन्होने जनवरी 2017 में सीजीनेट स्वर में इस विषय पर एक सन्देश रिकॉर्ड किया था और सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अधिकारियों पर दबाव डालने का अनुरोध किया था. वे कह रहे हैं कि सन्देश रिकार्ड करने के एक माह के अंदर उनके गाँव में पानी की सुविधा हो गई है जिससे गाँव के सभी साथी बहुत खुश हैं इसलिए वे सीजीनेट के सभी उन साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने उनकी मदद करने के लिए अधिकारियों पर दबाव डाला | दिनेश कुमार यादव@7879476332
Posted on: Mar 16, 2017. Tags: DINESH KUMAR YADAV SONG VICTIMS REGISTER WATER
हिंदी कथा सम्राट मुंशी प्रेमचन्द ने साहित्य को कल्पना से उतार कर जीवन की वास्तविकता से जोड़ा...
आधुनिक हिंदी कथा सम्राट मुंशी प्रेमचन्द ने साहित्य को कल्पना से उतार कर जीवन की वास्तविकता से जोड़ा। प्रेमचन्द जन्म १८८० में उत्तरप्रदेश के बनारस जिले के छोटे से गाँव लमही के किसान परिवार में हुआ, प्रेमचन्द भारतीय स्वाधीनता आन्दोलन तथा नई राष्ट्रीय चेनता के प्रतिनिधि है, १९३० में विशाल भारत में उन्होंने कहा कि मेरी सबसे बड़ी अभिलाषा यह है कि हम स्वतंत्रता आन्दोलन में सफल हो, मै दौलत और सोहरत का इच्छुक नही हूँ पर यह जरुर चाहता हूँ कि दो- चार उच्च कोटि की रचनाएँ छोड़ जाऊं जिनका उद्देश्य स्वतंत्रता प्राप्ति हो. प्रेमचन्द की कृतियां प्रतापचन्द्र, श्यामा, कृष्णा, प्रतिज्ञा, सेवासदन, निर्मला, रंगभूमि, कायाकल्प, गबन, कर्मभूमि, गोदान, प्रेमपूर्णिमा आदि रचनाएँ रही| सुनील कुमार@9308571702.
