गांव में अभी तक नल-जल की सुविधा नहीं हुआ है, कृपया मदद करें-
ग्राम-कापानार, पुजारीपारा ब्लाक-दरभा , जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मंगेश कुमार बता रहे हैं कि उनके गावं में नल की सुविधा नहीं है| जिसके कारण ग्रामीण कुंआ से पानी पीने हैं| सरपंच सचिव की लापरवाही से अब तक नल-जल की सुविधा नहीं हो पाई है| इसके लिए उन्होंने सचिव-सरपंच को शिकायत कियें हैं परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| सरपंच@7647836325, सचिव@7440645458, सम्पर्क नंबर@7646919662.
Posted on: Jun 01, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA KAPANAR MANGESH PROBLEM WATER KUMAR
लाखो करोड़ो पारी आंसू बह रहे है... गीत
(उत्तरप्रदेश)से भीम प्रशाद गीत सुना रहे है :
लाखो करोड़ो पारी आंसू बह रहे है – संविधान के रचाइया दुनिया से जा रहे है-
ले कर के रात काली आया है छः दिसम्बर-
चुप चुप के रोये धरती आंसू बहाए अम्बर-
गाँधी भीम जी की आरती उतार रहे है...
Posted on: Jun 01, 2022. Tags: BHEEMPRSAD SONG UP
भला किसी का कर ना सको तो बुरा किसी का मत करना :देशभक्ति गीत
निकेतन शर्मा जी सीजी नेट के श्रोताओं को गीत सुना रहे हैं:
भला किसी का कर ना सको तो बुरा किसी का मत करना-
पुष्प नहीं बन सकते हो तो कांटे किसी का मत बनना-
बन ना सके भगवान अगर तो कम से कम इंसान बनो-
नहीं कभी हैवान बनो तुम नहीं कभी शैतान बनो-
सदाचार अपना ना सको तो पापों में पग मत धरना-
भला किसी का कर ना सको तो बुरा किसी का मत करना...
संपर्क नंबर@9779853066.
Posted on: Jun 01, 2022. Tags: NIKETAN SHARMA
गाँव में सड़क की समस्या है गाड़ियों का आना मुश्किल हो गया है सी नेट के श्रोताओं से मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-अलवा कोटवारपारा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से आयतु मंडावी व वामन कवासी जी अपने गाँव में हो रही समस्या को लेकर सीजी नेट के श्रोताओं को बता रहे हैं इनके गाँव में सड़क की समस्या है| जब गाँव में कोई काम होता है तो बड़ी गाड़ियों का आना मुश्किल हो गया है साथ ही बरसात के दिनों में कीचड़ होता है और छोटी व कच्ची सड़क से लोगों को भी काफी दिक्कत होता है|कृपया इस समस्या से समाधान में इन संपर्क नंबर पर संपर्क करके अधिक जानकारी ले सकते हैं|संपर्क नंबर@9329286148, सरपंच@9407669833, सचिव@ 9406109008
Posted on: Jun 01, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM ROAD
हमारे मोहल्ले में सीसी रोड नहीं बना है, बोलने पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं कृपया मदद करे...
वीरेन्द्र पोयाम, ग्राम पंचायत-कंडोली, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके मोहल्ले में सीसी रोड नही बना हैं, बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं, गाड़ी मोटर नही चल पाती हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत कियें हैं लेकिन अभी तक नही बना हैं, वे सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7587148059, सरपंच@8302391209, सचिव@7587395126.
