Bultoo Radio from Panna Madhya Pradesh in Hindi: 2nd September 2016
Today Reena Ramteke is helping us listen to songs and reports from Panna district in Madhya Pradesh in this latest edition of Bluetooth radio program in Hindi. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download centre nearby. They can also get it from someone with smartphone and internet and then via bluetooth.
Posted on: Sep 02, 2016. Tags: PANNA REENA RAMTEKE SONG VICTIMS REGISTER
कहाँ गए मोरे वीरू मोरे गोंड राजा गढ़ नगरिया सुनो...गोंडवाना गीत
ग्राम-धनोरा, तहसील-पांदुर्ना, जिला-छिन्दवाडा (म.प्र.) से शशिकपूर धुर्वे एक गोंडवाना से जुड़ा एक गीत सुना रहे हैं:
कहाँ गए मोरे वीरू मोरे-
गोंड राजा गढ़ नगरिया सुनो-
बिन राधा नगरी सूनी सूनी-
बजरिया सूनी हैं महल चढ़ाके-
कहाँ गए मोरे वीरू मोरे...
Posted on: Sep 02, 2016. Tags: SHASHI KAPOOR DHURWEY SONG VICTIMS REGISTER
रोको शिक्षा के व्यापार को रोको, रोको निजीकरण के प्रहार को रोको...शिक्षा गीत
ग्राम-मोतीझील, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से श्रवण कुमार एक संघर्ष गीत सुना रहे हैं:
रोको शिक्षा के व्यापार को रोको – रोको निजीकरण के प्रहार को रोको – वैज्ञानिक जनवादी शिक्षा यही हमारा नारा हैं-
स्वास्थ्य शिक्षा सबको शिक्षा ये अधिकार हमारा हैं-
शिक्षा संकोचन के वार को रोको – रोको निजीकरण के प्रहार...
मेहनत वर को शासक बारूद का ढेर समझते हैं-
इसलिए वो शिक्षा की चिंगारी से डरते हैं – रोको निजीकरण के प्रहार...
Posted on: Sep 02, 2016. Tags: SHRAVAN KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
नया-नया वैकल्पिक मीडिया अब आया है भाई...वैकल्पिक मीडिया गीत
जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सुनील कुमार के साथ मोहन कुमरा तथा और साथी हैं जो मिलकर वैकल्पिक मीडिया पर एक जोगिया गीत सुना रहे हैं:
नया-नया वैकल्पिक मी डिया अब आया है भाई-
नया-नया वैकल्पिक मीडिया अब आया हैं भाई-
समझ बूझलो इसको भैया होगी बहुत भलाई-
समझ बूझलो इसको भैया होगी बहुत भलाई-
तुम अपना बात रखोगे जोगीरा सारा रा रा...
Posted on: Sep 01, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
नन्हे मुन्ने आने वाले कल की तुम तस्वीर हो...बाल कविता
ग्राम-पढ़ेगाँव, तहसील-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से बालकवि प्रमोद सोनवानी बच्चो के ऊपर आधारित एक रचना सुना रहे हैं:
नन्हे मुन्ने आने वाले कल की तुम तस्वीर हो-
नाज करेगी दुनिया तुम पर दुनिया की तक़दीर हो-
तुम हो जिस कुटिया के दीपक जग में उजाला कर दोगे-
भोली भाली मुस्कानों से सबकी झोली भर दोगे-
बिगड़ी जो तक़दीर बदल दे ऐसी तुम तस्वीर हो-
नाम न लेना रोने का दुश्मनों की जंजीर हो...
नाज करेगी दुनिया तुम पर...........
