पूरा हिन्दुस्तान मिलेगा...कविता

ग्राम-मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) रवि कुमार वर्मा एक कविता सुना रहे हैं:
इसी जन्म में, इस जीवन में-
हमको तुमको मान मिलेगा-
गीतों की खेती करने को-
क्लेश जहाँ है, फूल खिलेगा-
हमको तुमको ज्ञान मिलेगा-
फूलों की खेती करने को-
दीप बुझे हैं जिन आँखों के-
उन आँखों को ज्ञान मिलेगा-
विद्या की खेती करने को-
मैं कहता हूँ, फिर कहता हूँ-
हमको तुमको प्राण मिलेगा-
मोरों-सा नर्तन करने को-
पूरा हिन्दुस्तान मिलेगा...

Posted on: Sep 10, 2017. Tags: RAVIKUMAR VARMA SONG VICTIMS REGISTER

गाँव में सरकारी काम मशीनों से कराया जा रहा और गाँव के मजदूर काम की तलाश में बाहर जा रहे...

ग्राम पंचायत- चरया, जनपद पंचायत-धनोला, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राजकुमार द्विवेदी रहे बता रहे है कि उनके गाँव में निर्माण कार्य मजदूरो की जगह मशीनों से कराया जा रहा, चाहे वह सीसी रोड निर्माण हो या मोरमीकरण का कार्य हो. मशीनों से निर्माण कार्य करने से मजदूर वर्ग पलायन कर रहे है, वे उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र का रुख कर रहे है रोज़गार की तलाश में, जबकि गाँव में ही काम मिल जाये तो लोग पलायन नही करेंगे| वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है कि अधिकारियों को फोन कर दबाव डालेंऔर लोगो को गाँव में ही रोज़गार दिलाने में मदद करे : जनपद पंचायत सीईओ@9826923209 हरिशचन्द्र दुबे, जिला पंचायत सीईओं@9425636535. द्विवेदी@8109323534

Posted on: Sep 09, 2017. Tags: RAJKUMAR SONG VICTIMS REGISTER

18 सितम्बर को रामानुजगंज छग में शहीद शंकर शाह रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आमसभा...

ग्राम-भेड़िया, पोस्ट-भेड़िया तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजकुमार पोया बता रहे है कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा रामानुजगंज जिला बलरामपुर में गोंडवाना के चिराग राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस के रूप में दिनांक 18-09-2017 को रामानुजगंज में मनाया जायेगा एवं विशाल आमसभा का आयोजन भी किया जायेगा, शंकर शाह रघुनाथ शाह को 18-सितम्बर 1857 को जबलपुर में अंग्रेज़ों के द्वारा फांसी दे दी गई थी उन्ही की याद में गोंडवाना पार्टी द्वारा यह कार्यक्रम रखा गया है. वे सभी साथियों से इस महान सपूत के बलिदान दिवस के कार्यक्रम में शामिल होकर उनकी कुर्बानी को याद करने और उनकी तरह समाज के लिए काम करने का आव्हान दे रहे हैं...पोया@9669126536

Posted on: Sep 09, 2017. Tags: RAJKUMAR POYA SONG VICTIMS REGISTER

Today's News from newspapers in Gondi : 10th September 2017-

किसानों ने की फसल बीमा की मांग-कांकेर छत्तीसगढ़-
बस्तर बंद: आदिवासी समुदाय पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ उठी आवाज – दक्षिण बस्तर – पेड़ काटने वाले मजदूरों से वन विभाग ने मांगा समय -जगदलपुर-
दबंगों ने हड़पी आदिवासी की जमीन, हमाली कर रहा 10 एकड़ जमीन का मालिक – छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-
स्वाइन फ्लू के कहर से हो रही मौतें, बाजार से खत्म हो रही दवाएं-दुर्ग बालोद रायपुर-

Posted on: Sep 09, 2017. Tags: GONDI NEWS SUMANLATA ACHALA

आबे तै आबे गोरी ओ...कर्मा गीत-

ग्राम-धनवली नवापारा, पोस्ट-अधवानी, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से विष्णु भैना एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
आबे तै आबे गोरी ओ – हामर गांव मा कर्मा होवथे-
कदम तरी छाव मा नेवरी हमर गांव मा-
भैया भौजी मिल के संगी नाचत है कर्मा-
मयूर पंख लगा के संगी मादर के सुर मा-
तय हा ददरिया गावे मैं तोरे संग गाऊं-
औ नाच लेब दोनों संग मा-
आबे तै आबे गोरी ओ...

Posted on: Sep 09, 2017. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VISHNU KUMAR BHAINA

« View Newer Reports

View Older Reports »