Impact : आंगनवाडी स्कूल खुलने से बच्चे पढाई कर सकेंगे...

ग्राम पंचायत-डंगनिया, ब्लाक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से बृजराम गोंड बता रहे हैं| बाउटोला में एक साल से आंगनवाड़ी स्कूल नहीं खुल रहा था| जिससे बच्चो की पढाई नहीं हो पा रही थी| कार्यकर्ता ध्यान नहीं दे रहे हैं| फिर उन्होंने इस समस्या को सीजीनेट में 7 अगस्त 2019 को रिकॉर्ड किया| जिसके 2 दिन बाद आंगनवाडी कार्यकर्ता काम शुरू कर दिये| अब बच्चे पढाई कर सकेंगे| इसलिये वे सीजीनेट के मदद करने वाले श्रोताओं और मदद करने वाले संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9098794688.

Posted on: Aug 13, 2019. Tags: BRIJRAM GOND CG IMPACT STORY MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER

Adivasi Bultoo (Bluetooth) Radio in Gondi and Hindi languages : 12 Aug 2019.

Today Nagamani presenting Bultoo Radio program in Gondi and Hindi language,In this latest edition of Bultoo radio discussing issues from Telangana and chhattisgarh.Villagers use their mobile phones to record these songs and reports.They call 08050068000 to record.Now,this program can be downloaded by people from their Gram panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby.They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.

Posted on: Aug 12, 2019. Tags: BULTOO RADIO NAGAMANI

Impact : घरो में बिजली लग जाने से लोग खुश हैं...

ग्राम-धुमाडांड, पोस्ट-गोविंदपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गीता टेकाम बता रही हैं| उनके गाँव में बिजली की समस्या थी| जिसके लिये उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया था| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही थी| तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में 13 जनवरी 2019 को रिकॉर्ड किया था| जिसके 4 माह बाद उनकी समस्या का निराकरण हो गया| लोगो के घरो में बिजली लग गयी है| इसलिये वे खुश हैं| और मदद करने वाले सभी साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@9285364260.

Posted on: Aug 11, 2019. Tags: CG GEETA TEKAM IMPACT STORY SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

Impact : हैण्डपंप सुधार होने के बाद बच्चो को पानी की मिलने लगा...

ग्राम-दरर्हा, पंचायत-मदरी, जनपद-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राम स्वयंबर प्रजापति बता रहे हैं| स्कूल में हैण्डपंप ख़राब था| जिससे बच्चो को भोजन के बाद पानी के लिये दिक्कत होती थी| आधा किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता था| 1 साल से हैण्डपंप ख़राब था| उन्होंने हैण्डपंप सुधरवाने के लिये पंचायत में सूचना दिया था| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने जुलाई 2019 में सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया था| जिसके बाद 11 अगस्त 2019 को उनकी समस्या हल हो गयी| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और मदद करने वाले अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: राम स्वयंबर प्रजापति@6267051412.

Posted on: Aug 11, 2019. Tags: IMPACT STORY MP RAMSWYAMBAR PRAJAPATI REWA SONG VICTIMS REGISTER

Impact : परा में पानी की समस्या थी, अब हल हो गयी है...

चिलाछापर, पंचायत-बाटीपथरा, तहसील-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मिथलेश मानिकपुरी बता रहे हैं| पारा में एक भी हैण्डपम्प नहीं था| लोग नदी नाले का गन्दा पानी पी रहे थे| हैण्डपम्प लगवाने के लिए सरपंच, सचिव के पास कई बार आवेदन दे चुके थे| लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे थे| तब उन्होंने फरवरी 2018 में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया था| अब उनकी समस्या हल हो गयी है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और मदद करने वाले अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : मिथलेश मानिकपुरी@8964973228.

Posted on: Aug 11, 2019. Tags: CG IMPACT STORY KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »