अपना जमीन को किसी अन्य व्यक्ति से हडप लिया, कृपया मदद करें-
जिला इलाहबाद(उत्तरप्रदेश) कन्हैया केवट जी बता रहे हैं, कि मेरे मामा जी धर्मेन्द्र जी की जमीन गाँव में 15 साल से रहकर कमा रहे हैं| अचानक एक व्यक्ति आकर उनका पूरा जमीन हड़प लिया है| पुलिस उस व्यक्ति के पैसे के बल पर जमीन मालिक को बार-बार मार पीट कर रहे है| पूरे परिवार को भी थाने में ले जाकर मार चुके हैं| कई जगहों पर इसके खिलाफ रिपोर्ट किया पर कोई कुछ नहीं हुआ छोटे-छोटे बच्चे है| उनको इस समस्या की वजह से पढ़ा भी नहीं पा रहे हैं| मामाजी उस व्यक्ति को आधा जमीन देने को तैयार हैं फिर भी वह व्यक्ति पूरी जमीन को लेने के लिए पुलिस की सहायता से पट्टा भी बना रहा है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@9794603840.
Posted on: Jan 12, 2022. Tags: DARMENRA KUMAR DISPLECED ILAHABAD LAND PROBLEM UP
सिलाई सीख कर आत्मनिर्भर होना चाहती हैं, अपनी कहानी-
जिला-कोंडागांव से पदमा बघेल जी बता रहे हैं लाइवलीहुड कॉलेज में सिलाई का ट्रेनिग ले रहे हैं| लाइवलीहुड कॉलेज में तीन महीने की ट्रेनिंग है| और ये लेडिस के कपड़ों की सिलाई की ट्रेनिग ले रहे हैं, सिलाई में प्लाजो, ब्लाउज, सूट, अनारकली कपड़ों की सिलाई कर लेती हैं| ट्रेनिग पूरी होने के पश्चात घर जाकर दुकान खोलेंगी और सिलाई का काम जारी रखेंगी| इनके सिलाई सीखने का कारण गाँव के आसपास टेलर का न होना और आर्थिक रूप से सफल भी होना चाहती हैं| उनके घर में भी मदद होगी| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9399450984.
Posted on: Jan 12, 2022. Tags: BASTAR CG KONDAGOAN PADAMA BAGHEL TEILORING TRENING
सीजी नेट के माध्यम से मसीह गीत सुना और गीत सुनकर आनंद आया आनंद फिर से सुनने की जाहिर की इच्छा -
रायपुर (छत्तीसगढ़) से किशन जी बता रहे हैं, उन्होंने सीजीनेट के जरिए एक भाई का मसीह गीत सुना और यह गीत सुनकर इन्हे बहुत आनंद आया| इन्होंने सीजीनेट के माध्यम से उस भाई को बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया है| और अगली गीत के लिए अपनी इच्छा जाहीर की है| इनका कहना है की फिर से इस तरह की गीत सुनने के इच्छुक हैं| कृपया अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@6265852048.
Posted on: Jan 12, 2022. Tags: CG HEARING KISAN RAIPUR MORE SONG
स्वागत स्वागत श्रीमान जी स्वागत हो स्वीकार...स्वागत गीत-
शिवकुमार दीवेदी (पालि) जिला-रीवा (मध्यप्रदेस) से सीजी नेट के श्रोताओं को स्वागत गीत सुना रहे हैं:
स्वागत स्वागत श्रीमान जी स्वागत हो स्वीकार-
स्वीकार, बड़े भाग्य जो आप पधारे हमे सब कमल-
फल विधारे ,स्वाक्ष हृदय से कहते हैं हम-
स्वागत बारम्बार स्वागत स्वागत-
दया नहीं सहयोग चाहिए सहानुभूति और अवसर चाहिए-
जिससे पढ़ लिख देश कार्य हैं हम यही हमारा उपकार-
स्वागत स्वागत श्रीमान जी स्वागत हो स्वीकार...
Posted on: Jan 12, 2022. Tags: MP PALI RIVA SIVKUMAR DIVEDI SONG WELL-COME
राशन कार्ड में नाम अनलाइन रजिस्टर नहीं हो पा रहा है, कृपया मदद करें-
ग्राम-पंचायत चिंगपाल (स्कूलपारा), ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मनोज मरकाम जी बता रहे हैं इनके घर में चार सदस्य है और सिर्फ दो सदस्य का ही राशन मिल रहा है|इनका नाम राशन कार्ड में अनलाइन रजिस्टर नहीं हो पा रहा है इस कारण इनका नाम राशन कार्ड में भी नाम नहीं दर्ज हो रहा है|सरपंच सचिव से बात करने के बाद उन्होंने कहा कि पाँच साल बाद बनेगा| कृपया इस समस्या के समाधान के लिए दिए नंबर पर बात कर अधिक जानकारी ले सकते हैं|संपर्क नंबर@9407664502, सरपंच@9399273496, सचिव@9993108409.
