हाय नांगर फांदे हामन जो कैसे के रेंगा बो गा बैला रेंगे नाही रे...कर्मा गीत

ग्राम-टांकीटोला, पोस्ट-लालपुर, जिला-डिन्डोरी (म.प्र.) से पतिराम मार्को एक कर्मा गीत सुना रहे हैं और इस गीत को बरसात के दिनों में गोंड आदिवासी लोग गाते हैं:
हाय नांगर फांदे हामन जो-
कैसे के रेंगा बो गा बैला रेंगे नाही रे-
अरे तत्ता अरे तत्ता नांगरिहा के बोली गा भैया, नांगरिहा के बोली-
भर्रा जोतो मोटो जोतो, अउ मताऔ ढोली हामन नांगर फांदे जो-
कैसे के रेंगा बो बैला रेंगे नही रे...

Posted on: Sep 12, 2016. Tags: PATIRAM MARKO SONG VICTIMS REGISTER

Bultoo Radio from Anuppur Madhya Pradesh: 12th September 2016...

Today Patiram Marko is helping us listen to songs and reports from various parts of eastern Madhya Pradesh in this latest edition of Bluetooth radio program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download centre nearby. They can also get it from someone with smartphone and internet and then via bluetooth.

Posted on: Sep 12, 2016. Tags: ANUPPUR PATIRAM MARKO SONG VICTIMS REGISTER

कहना है हमें एक बात देश के पहरेदारों से...राष्ट्रीय गीत

ग्राम-मामाडोह, पोस्ट-धावडी, तहसील-खालवा, जिला-खंडवा (म.प्र.) से दशरथ कवडे एक राष्ट्रीय गीत सुना रहे हैं:
कहना हैं हमें एक बात देश के पहरेदारो से-
संभल के रहना अपने घर में छिपे हुए गद्दारों से-
झाँक रहे हैं अपने दुश्मन अपनी ही दीवारों से-
संभल के रहना अपने घर में...

Posted on: Sep 11, 2016. Tags: DASHRATH KAWDE SONG VICTIMS REGISTER

घुमाड़ी रहे चारों खुट कारी बादर, घुमाड़ी रहें...कर्मा गीत

ग्राम-टांकीटोला पोस्ट-लालपुर जिला-डिन्डोरी (म.प्र.) पतीराम मार्को कर्मा गीत सुना रहे हैं इस गीत को खेत में काम करते समय गाया जाता हैं:
घुमाड़ी रहे चारों खुट कारी बादर,घुमाड़ी रहें-
कोन पाटी घुमेड्य कोन पाटी गरजै-
कोन पाटी बूंदी ला चुहाय कारी बादर घुमाड़ी रहें-
उतर गरजै दक्षिण घुमेड्य-
पूरब बूंदी ला चुहाय कारी बादर घुमाड़ी रहें-
घुमाड़ी रहे चारों खुट कारी बादर,घुमाड़ी रहें...

Posted on: Sep 11, 2016. Tags: PATIRAM MARKO SONG VICTIMS REGISTER

यदि हम गन्दगी फैलाना बंद कर दें तो उसको साफ़ करने की ज़रुरत ही नहीं रह जाएगी...

ग्राम-ताली, पंचायत- मोह्गावा, जिला-पलामू (झारखण्ड) से अविनाश तिवारी स्वच्छता के बारे में जानकारी दे रहे हैं | वे कह रहे हैं कि अगर हम गन्दगी नहीं फैलाएंगे तो कुछ साफ़ करने की ज़रुरत ही नहीं रह जाएगी । वे कहते हैं कि यदि हम अपने आस पास तालाब में और सड़क में गन्दगी नहीं फैलाएंगे तो उस कचरे में बैठी मक्खी हमारे भोजन में नहीं आएगी और हम बीमार नहीं पड़ेंगे । उनके अनुसार दुनिया की लगभग ८०% बीमारियां गन्दगी के कारण होती है । यदि हम स्वच्छ भारत का सन्देश जान जान तक पहुंचाएं और २ अक्टूबर २०१९ तक इधर उधर गन्दगी फैलाते रहने की अपनी आदत बदल डालें जैसा सरकार चाहती है तो वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनके १५० वें जन्मदिन में सच्ची श्रद्धांजलि होगी । अविनाश@7323001236

Posted on: Sep 11, 2016. Tags: AVINASH TIWARI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »