Impact: Got new transformer in our village, Now our children can also study...

ग्राम-श्यामगिरी, ब्लाक-कुआकोंडा,जिला-दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से चैतुराम जी बता रहे हैं कि उनके मोहल्ले में बहुत कम रौशनी रहती थी| पचास परिवारों के घरों के बच्चे इस वजह से पढ़ नहीं पा रहे थे ना टी व्ही चलता था और ना ही पंखे चल रहे थे |विधायक के पास भी शिकायत की पर उन्होंने टाल दिया और सुनवाई नहीं हुई फिर सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किया 3 नवम्बर को 15-16 तारीख को बिजली के खम्भे मोहल्ले में गिरवा दिए गए और अब ट्रांसफार्मर भी लग गया है|सभी बहुत खुश हैं और सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने उनकी समस्या को हल करवाने अधिकारियों को फ़ोन किया|धन्यवाद. नर्मदा@8963947173

Posted on: Feb 04, 2018. Tags: CHAITU RAM SONG VICTIMS REGISTER

हाय रे हाय जवारा डोंगरी मना...कर्मा गीत

ग्राम-लुडूटोला, पंचायत-धमगढ़, थाना-कुकदुर, विकासखंड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भूकलुराम पंदराम एक कर्मा गीत सुना रहे है:
हाय रे हाय जवारा डोंगरी मना-
तेंदू बाना तोडेला जाबो डोंगरी मना-
लावा तितुर नांगर बाँधये-
गागर बोवय धान जवारा गागर बोवय धान...

Posted on: Feb 01, 2018. Tags: BHUKLURAM PANDRAM SONG VICTIMS REGISTER

No source of safe water for Baiga adivasis, fetch dirty water from far, falling ill...

Lekhram Yadav is visiting village Kharparia, in Chanariya panchayat in Bichhia block of Mandla district of MP. This is a village of Baiga adivasis where there is no source of safe drinking water. They fetch dirty water from a dam which is around a kilometer away and many are falling sick. You are requested to call CEO@9425328581, Public Health and engineering dept officer@07642252443 and Sarpanch@9753760809 to help suffering people. For more Lekhram@9111648643

Posted on: Jan 30, 2018. Tags: LEKHRAM YADAV SONG VICTIMS REGISTER WATER

चार बिल्लियों ने मिलकर चूहे को पकड़ा...कविता

फुलेश्वर पटेल और रामेश्वर पटेल ग्राम-तेलम्मा, पंचायत-भेजा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से एक कविता सुना रहे है:
चार बिल्लियों ने मिलकर चूहे को पकड़ा-
मैं खाऊँगी मैं खाऊँगी वह सभी ने झगड़ा-
बोला चीकू हरीमौसी आपस में मत झगड़ो-
दूर नीम का पेड़ खड़ा है जाकर उसको पकड़ो-
जो भी पहले छुकर आये...

Posted on: Jan 29, 2018. Tags: FULESHWAR PATEL RAMESHWAR PATEL SONG VICTIMS REGISTER

अब की जनवरी दिन आया न रूपा डेम...सरगुजिहा प्रेम गीत

ग्राम-उडारी परसापारा, थाना-चलगली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चन्द्रसाय एक सरगुजिहा प्रेम गीत सुना रहे है:
अब की जनवरी दिन आया न रूपा डेम-
हसी फटाका बाड़ीकर खेलब तो ये गेम-
ये कहल याद रखना ये सनम भूल न जाना-
चुडा में सजाके अबे कौना बकर हार-
झील के किनारे मोये करब इंतजार-
ये कहल याद रखना ये सुमन भूल न जाना...

Posted on: Jan 29, 2018. Tags: CHANDRASAAY BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »