तमकी कर गांव में, आमा कर छांय में...डोमकच्छ गीत-
ग्राम पंचायत-तमकी, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रजमनिया और कैलसिया एक डोमकच्छ गीत सुना रहे हैं :
तमकी कर गांव में, आमा कर छांय रे-
आमा कर छांय रे, आए न नीलम दीदी हमार गांव में-
टमकी कर गांव में, आमा कर छांय में-
आमा कर छांय रे, आए न नीलम दीदी हमार गांव में...
Posted on: Feb 13, 2019. Tags: CG DOMKACH SONG GEETA TEKAAM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
कहमा के पीअर माटी, कहाँ के कोदार हे...बज्जिका भाषा में विवाह मटकोर गीत -
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार बज्जिका भाषा में एक मटकोर गीत सुना रहे हैं, विवाह के समय बिहारी हिन्दू परिवारों में महिलाएं एक रस्म में मिट्टी खोदने खेत में जाती हैं तब यह सभी महिलाएं मिलकर यह सामूहिक गीत गाती हैं :
कहमा के पीअर माटी, कहाँ के कोदार हे-
कहमा के पांच सोहागिन,माटी कोरे जाए हे-
अजोधा के पीअर माटी ,जनकपुर के कोदार हे-
बजि्जकांचल के पांच सोहागिन माटी कोरे जाए हे...
Posted on: Feb 13, 2019. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
हमार भोला, भोला-भोला हमार भोला...शिव चर्चा भजन-
ग्राम पंचायत-भाड़ी, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शांति एक शिव चर्चा भजन गीत सुना रहे रही है:
हमार भोला, भोला-भोला हमार भोला-
भोला डमरू बजा के आया न, हमार भोला-
हो हमार शिवा हो हमार शिवा-
हमार शिवा न, डमरू बजा के आया न हमार भोला...
Posted on: Feb 12, 2019. Tags: CG JAYANTI AYAM ODGI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले में हैण्डपंप नहीं है, आवेदन करने पर कोई सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-माणर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रीता देवी, सोना और सुखमन बता रही हैं | वार्ड क्रमांक 5 के हर्रा पारा में हैण्डपंप नही है | मोहल्ले में 10 माकान है | वे लोग 2 किलोमीटर दूर बोरिंग से पानी लाते हैं | इसके अलावा वे कुएं का पानी उपयोग करते हैं जिससे वे बीमार पड़ जाते हैं | पारा में हैण्डपंप नहीं है | समस्या को हल कराने के लिये वे आवेदन देते हैं लेकिन उस पर कोई काम नहीं होता है | इसलिये निवासी सीजीनेट के सुनने वाले सभी श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें | PHE@9589733942, सचिव@9575803404.
Posted on: Feb 12, 2019. Tags: CG HAND PUMP ODGI PROBLEM ROOPLAL MARAWI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
कर रहे इस बात का अफ़सोस हम...रचना
ग्राम-मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार महेश कटारे ‘सुगम’ की रचना सूना रहे हैं :
कर रहे इस बात का अफ़सोस हम-
वक्त पर हरदम खामोश हम-
बढ़ते रहना चाहिए था जो हमें-
बढ़ न पाए नस्ल में वो जोश हम-
साजिशे सब सामने होती रही-
बेखबर फिरभी रहे मदहोश हम-
बेईमानों के बढाए हौसले-
उनका ही करते रहे जयघोष हम-
बेच खाया हमने अपना स्वाभिमान-
मरते ही आये हैं आक्रोश हम-
कोशिशे तो की मगर उलझी हुयी-
ले नहीं पाए नतीजा उससे हम-
कर रहे इस बात का अफ़सोस हम...


