गांव में सीसी रोड कि बहुत समस्या हैं बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत समस्या होती है

ग्राम पंचायत-बास्तानार, बोमडा पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से करन कुमार बता रहें हैं कि उनके गांव में सीसी रोड कि बहुत समस्या हैं रोड़ी पारा से बोमडा पारा 5 किलो मीटर तक कोई बीमार पड़ जाने से एमुलेंश तक भीं नहीं आ पाती हैं, इसके लियें उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत कियें हैं लेकिन अभी तक कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहें हैं| इसलिए वे साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें: CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Jan 13, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG KARANKUMAR ROAD

गांव में सीसी रोड नही बना है बोलने पर भी कोई ध्यान नहीं दे रहें है...कृपया मदद करें

ग्राम पंचायत-बास्तानार, तहसील-बास्तानार ,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़)से पांडूराम पोयामी रोड की समस्या बता रहे है, मोहल्ले में सीसी रोड नहीं है लोगो कई समस्या का सामना करना पड़ता है, आने जाने में मोटर सायकल आपातकालीन गाड़ी भी नहीं जा पाती है गाड़ी से सामान लाने के लिए भी बहुत परेशानी होती है, इसके लिए ग्राम सभा में कई बार बता चुके है और आवेदन कर चुके है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नही हो रही है, इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबरों में बात करके सी सी रोड़ बनवाने में मदद करें:सचिव@7587395125, कलेक्टर@8458956694 ,सीईओ@9406016762, संपर्क@8305356104. (173042) GT

Posted on: Jan 13, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG GUHAR PANDURAM POYAMI

कौन बने आमा खवाबे ला कौन बने ला.. .. गीत

ग्राम-कोटेया, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से नेवालाल देवांगन जी सीजी नेट के श्रोताओं को गीत सुना रहे हैं
कौन बने आमा खवाबे ला कौन बने ला भुला गे सिया राम कौन बने भुलागे लखन सिया राम कौन बने ला, राम बने आमा लखन बने जाम
बिन्दरा पाना में भुला गे लखन सिया राम2, कौन गावे कर्म कौन ला गावय गीत
कौन ला गावए ददरिया जंगलवा के तीर राम गावे करमा
राम गावे करमा लखन गावे गीत सीता गावतहे ददरिया जंगल मा के तीर||
संपर्क नंबर@9669532123.

Posted on: Jan 13, 2022. Tags: CG CHHATTISGADHI NEVALAAL DEWANGAN SONG SURAJPUR

कोविड में सुरक्षित रहें

नया रायपुर (छत्तीसगढ़) से अनमोल कुमार जी बता रहे है ये कक्षा 6 वी के छात्र है और सम्पूर्ण देसवाससियों को कोविड की बचाव के लिए सचेत करते हुए सबको मास्क, सेनेटाइज़र,और दूरी का पालन करने की बात कहा रहे है|इनका मानना है की सब इन नियमों को मानेंगे तभी सुरक्षित रह पाएंगे|संपर्क नंबर @7724964312.

Posted on: Jan 12, 2022. Tags: ANMOLKUMAR NEW RAIPUR CG KNOLEDGE KOVID

नये पटवारी की मांग की है किन्तु कलेकटर जी ने मना कर दिया मदद की अपील

ग्राम-देवगांव,ब्लाक-नारायणपुर, जिला नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से पुलसिंग कश्यप जी के द्वार पटवारी के खिलाफ शिकायत किया गया है पटवारी को कलेक्टर द्वारा समझाने के बाद भी ठीक से काम नहीं कर रही हैं|गाँव के लोग स्कूली बच्चों के जाति,निवास, आय,वृद्धावारी, धान बेचने के लिए नांमाकं करवाने पटवारी के पास जाना होता है|पटवारी मिलती नहीं है और आजलक करके टाल देती हैं|इन्होंने तहसील जाकर पंचायत अधिनियम 2005 के तहत शक्तियों का उपयोग करते हुए नये पटवारी की मांग की है किन्तु डीएम जी ने मना कर दिया|इस तरह इन्होंने पंचायत शक्तियों का उपयोग नहीं कर पाए|कृपया इस समस्या में इनकी मदद करें|संपर्क नंबर@94790 59223.

Posted on: Jan 12, 2022. Tags: CG DIMAND NARAYANPUR NEW PATWAARI PROBLEM PULSING KASHYAP

« View Newer Reports

View Older Reports »