शारद मैहर को बंदव...गीत-

ग्राम-सरई, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार एक देवी गीत सुना रहे हैं :
अरे शारद मैहर को बंदव-
मैहर शारद के सरनाम-
विंध्य वासिनी के पग लागों
ज्वाला मुखी को करओ प्रणाम-
मैहर बक्सर वाली देवी-
सुन ले आज हमार गोहर...

Posted on: Mar 27, 2020. Tags: DINDORI MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

मोर गाँव मा आबे ओ...गीत-

ग्राम-बावली, थाना-करंजिया, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से राजेश कुमार बनावल एक गीत सुना रहे हैं:
मोर गाँव मा आबे ओ, पूछत मोर नाम ला आबे-
अरे रईथो नीचे टोला बारी मा रानी-
नाम है राजेश कुमार-
पोस्ट है बोंदर थाना करंजिया-
जिला हवे मोर डिंडौरी-
घुमत फिरत चले आबे ओ बाई-
तै हां करंजिया खोली...

Posted on: Mar 26, 2020. Tags: DINDORI MP RAJESH KUMAR BANWAL SONG VICTIMS REGISTER

इंसान को प्रकृति का नुकसान नहीं करना चाहिये...

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से नम्र सिंह ठाकुर सभी नवरात्रि पर्व की बधाई देते हुये संदेश दे रहे हैं कि इस संसार में सबसे समझदार और बुद्धिमान प्राणी मानव को माना गया है इसलिये हमें किसी जीव को नुकसान नहीं पहुँचाना चाहिये, आज इंसानों हर जगह बिल्डिंग बना लिये हैं, सड़के बना डाली है अपनी जनसँख्या बढाई है लेकिन इस भूमि पर हमारे साथ जिन जीवों का अधिकार है उनके लिये कुछ नहीं छोड़ा है, घास के मैदान, वन सब नष्ट कर दिये हैं ये हमारी बुद्धिमानी का प्रतीक नहीं है ईश्वर ने हमें इतना योग्य बनाया है तो हमें इस संसार की रक्षा करनी चाहिये और जीवों को भी नुकसान नहीं पहुँचाना चाइये|

Posted on: Mar 25, 2020. Tags: CG NAMR SINGH THAKUR RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER

भूमि बेच चुके हिस्सेदारों का नाम काटने के लिये आवेदन करते हैं लेकिन अधिकारी सुनते नहीं...

ग्राम-धुर्रा, तहसील, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार गवले बता रहे हैं, उनके पिता सुकलू ने अपने भूमी के संबंध में तहसीलदार के पास 2013 से 20 तक चार बार आवेदन दे चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं, उन्होंने अधिकारी के कहे अनुसार समय- समय पर जरुरी कागज जमा किये उसके बाद भी काम नहीं हो रहा है, उनका कहना पूरी भूमि पर जिन लोगो का हिस्सा था उन लोगो ने अपने हिस्से की भूमि बेच दी है बाकि की भूमि उनके नाम पर होनी चाहिये लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: पटवारी@9981751028. संपर्क नंबर@9617833469.

Posted on: Mar 24, 2020. Tags: DINDORI MP PROBLEM SANTOSH KUMAR GAWALE SONG VICTIMS REGISTER

कोरोना वायरस को लेकर संदेश...

जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार कोरोना वायरस को लेकर सभी जागरूक कर रहे हैं कि सभी अपने घरो में रहे, सुरक्षा साधनों का प्रयोग करें, सरकार इस बीमारी को लेकर निर्देश जारी कर चुकी है, आवागवन के साधन बंद हो रहे हैं, काम करने वाले सभी अपने घर को लौट रहे हैं सावधानी बरते और सुरक्षित रहे| किसी चीज छूने के बाद, बाहर से आने के बाद हाँथ साफ करें, मास्क का उपयोग करें, हम बचेंगे तो सब बचेगा|

Posted on: Mar 21, 2020. Tags: DINDORI MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »