अरे गोंडवाना गौरव राजा, अरे गोंडवाना गौरव राजा...गोंडवाना बलिदान गीत
ग्राम जाम, ग्राम पंचायत भालेवाड़ा, विकासखंड-घन्सोर जिला-सिवनी (म.प्र.) से चरण सिंह गोंडवाना के राजा शंकरशाह के बलिदान पर एक गीत सुना रहें हैं:
अरे गोंडवाना गौरव राजा, अरे गोंडवाना गौरव राजा-
शंकरशाह मोर भैया, जेवके बुधद्ये रघुनाथ-
अटारा सौ सतावन की पिछली है इतिहास-
बावन गढ़ के राज संभाले राजा शंकर शाह-
गोंडवाना के राज चलावें जनता हम साथ
कोई ना मरता भूखा जग में, कोई ना मरता प्यास-
अरे गोंडवाना गौरव राजा...
Posted on: Sep 22, 2016. Tags: CHARAN SINGH SONG VICTIMS REGISTER
मैं बेरोजगार हूँ रोजगार चाहता हूँ...पलायन कविता
वी.के.वर्मा जिला-गिरिडीह (झारखण्ड) से पलायन पर एक कविता सुना रहें हैं:
मैं बेरोजगार हूँ रोजगार चाहता हूँ-
पर झारखण्ड में संभव नहीं है-
मैं भूखा खाने को दो-चार निवाला चाहता हूँ-
पर झारखण्ड में ये संभव नहीं है-
मेरा परिवार भी सोता हैं भूखा-
नसीब नहीं होता भोजन रुखा-सूखा-
इसीलिए मैं अपने झारखंडी होने का अधिकार चाहता हूँ-
पर झारखण्ड में ये संभव नहीं है-
ओरों की तरह मैं अपने परिवार के-साथ रहकर
अपने बच्चों का प्यार चाहता हूँ-
पर झारखण्ड में संभव नहीं है-
बस यहाँ हमारे जैसे लोगो के लिए-
एक ही विकल्प हैं पलायन-पलायन-पलायन-
इसलिए मैं इसका कुछ उपचार चाहता हूँ...
Posted on: Sep 22, 2016. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VK VERMA
Bultoo Radio from Jharkhand in Khortha and Santhali languages: 23rd Sept 2016...
Today Aloka and Tirthnath Akash are helping us listen to reports and songs from Jharkhand state in this latest edition of Bluetooth radio program in Khortha, Santhali and Hindi languages. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download centre nearby. They can also get it from someone with smartphone and internet and then via bluetooth.
Posted on: Sep 22, 2016. Tags: ALOKA AND TIRTHNATH AKASH SONG VICTIMS REGISTER
हम खेल-खेल के मस्ताने हम पढ़ना-लिखना क्या जानें....बाल गीत
किलकारी बालकेंद्र, मुजफ्फरपुर, बिहार से दीक्षा कुमारी एक बालगीत प्रस्तुत कर रही हैं:
हम खेल-खेल के मस्ताने हम पढ़ना-लिखना क्या जानें-
अजी पापा हमारे कहते हैं क्या कहते हैं क्या कहते हैं-
तुम डॉक्टर बनो तुम डॉक्टर बनो-
हम सुई से डरने वाले हैं हम डॉक्टर बनना क्या जानें-
हम खेल खेल के मस्ताने हम पढ़ना लिखना क्या जानें-
अजी मम्मी हमारी कहती है तुम इंजीनियर बनो तुम इंजीनियर बनो-
हम कागज़ फेंकने वाले हैं हम इंजीनियर बनना क्या जानें-
हम खेल-खेल के मस्ताने हम पढ़ना-लिखना क्या जानें....
Posted on: Sep 22, 2016. Tags: DIKSHA KUMARI SONG VICTIMS REGISTER
ऐ मालिक तेरे बंदे हम, ऐसे हो हमारे करम...प्रेरणा गीत
सुप्रिया, रागिनी, खुशी,खुशबू, सारिका, आँचल मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर बिहार से एक गीत सुना रही हैं:
ऐ मालिक तेरे बंदे हम, ऐसे हो हमारे करम-
नेकी पर चले और वदी से टले-
ताकि हंसते हुए निकले दम-
बड़ा कमजोर हैं आदमी-
अभी लाखों हैं इसमें कमी-
पर तू जो खड़ा हैं दयालु बड़ा-
तेरी कृपा से धरती थमी-
हैं तेरी रौशनी में जो दम-
तू अमावश को कर दे
पूनम नेकी पर चले...
ये अंधेरा घना छा रहा-
तेरा इंसान घबरा रहा-
हो रहा बेखबर ,कुछ न आता नजर-
सुख का सूरज छिपा जा रहा है तेरी रौशनी....
जब जुल्मों का हो सामना-
तब तू ही हमे थामना-
वो बुराई करे हम भलाई करें-
नहीं बदले की हो कामना-
बढ़ उठे प्यार का ये भरम-
और मिटे बैर का ये भरम...

