हमलोगो ने 2016 में रोजगार गारंटी के तहत काम किया मजदूरी भुगतान अब तक नहीं मिला...
ग्राम-हटका चारामा, ब्लाक-नरहरपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से सुदामा बाई, तुलसीराम बता रहे है कि रोजगार गारंटी के तहत 2016 में रोड और डबरी में गाँव के बहुत सारे लोगो ने काम किया था उसका मजदूरी भुगतान आज तक नहीं मिला है उसके लिए उन्होंने नरहरपुर, कांकेर में आवेदन भी दिए थे तो कहते है कि खाता में पैसे नहीं आया है पैसे नहीं आया है बोल बोलकर गुमराह कर रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों पर बात करके उनका मजदूरी भुगतान दिलवाने में मदद करें: सरपंच@7879567764, C.E.O.@9424299510. गीता टेकाम@8602007333.
Posted on: Feb 07, 2018. Tags: SONG SUDAMA BAI TULSIRAM VICTIMS REGISTER
नदी के धारी पीपर के तरी रहय एक कुटिया रे कुटिया मा...छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम-भेलकच्छ, थाना-रमकोला, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से हीरामन एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
नदी के धारी पीपर के तरी रहय एक कुटिया रे कुटिया मा – कुटिया मा रोवय दाई बुढ़िया – मोला कैसन लईका देहे रे दादा बड़ा गजब के बुढ़िया – रेडियो लगा के सुनत रहिथे वो दिन रात कुटिया मा – नदी के धारी पीपर के तरी रहय एक कुटिया रे कुटिया मा...
Posted on: Feb 07, 2018. Tags: HIRAMAN BHELKACHH SONG VICTIMS REGISTER
मोरे मडला गढ़ माटी ला बंदो जीयत मरत के साथी...गीत
ग्राम-सालीवाडा, तहसील-नैनपुर, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से कलीराम धुर्वे
एक गीत सुना रहें है:
मोरे मडला गढ़ माटी ला बंदो जीयत मरत के साथी-
जीयत मरत साथी है धरती जीयत मरत के साथी-
माटी के चोला माटी में मिलबे अमर बने है कहानी-
अमर बने कहानी वों दाई अमर बने है कहानी-
मोरे मडला गढ़ माटी ला बंदो जीयत मारत के...
Posted on: Feb 07, 2018. Tags: KALIRAM DHURWEY SONG VICTIMS REGISTER
जुग जुग जिओ हो ललनवा भवनवा के बाद बाजल हो...सोहर गीत
ग्राम पंचायत-भेल्वाडीह, तहसील -बलरामपुर,जिला-बलरामपुर(छ.ग) से अनूपराम सोहर गीत सुना रहे हैं यह गीत बच्चे के जन्म के समय गाया जाता है :
जुग जुग जिओ हो ललनवा भवनवा के बाद बाजल हो – हो ललना लाल होही फुलवा के दीपक मनवा में आस लागल हो – आजी के रतिया सुहावन दनिया मन भावन वो – हो ललना दिदिया के होल हो जनमवा हो...
Posted on: Feb 07, 2018. Tags: Anoopram Balrampur SONG VICTIMS REGISTER
जंगल खोजो झाड़ी खोजो...भजन गीत
ग्राम-ओदारी, परसापारा, पोस्ट-बरसीकला, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर से चन्द्रसाय एक भजन सुना रहे हैं:
जंगल खोजो झाड़ी खोजो-
खोज के हैरान हो गयों वो-
मोर शिवा गुरु आये जाना मन के मंदिर में-
आ जाना मन के मंदिर में मोर शिवा गुरु-
खोज के हैरान होंगेव मोर मईया भवानी-
आ जाना मन के मन्दिर में मोर मैईया-
भवानी आ जाना मन के मंदिर में...
