देखो तो कोरोना वायरस क्या है ये भगवान...गीत-
ग्राम-सरई, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार कोरोना पर एक गीत सुना रहे हैं :
देखो तो कोरोना वायरस क्या है ये भगवान-
कि जिससे दुनिया है परेशान-
सब कहते हैं महामारी-
दुनिया भर का बड़ा दुहाई-
छोड़ घर मत जाना बचके रहना-
यही काम महान कि जिससे दुनिया है परेशान...
Posted on: Mar 31, 2020. Tags: CORONA DINDORI MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
Impact : सीजीनेट श्रोताओ के मदद से हैण्डपंप पर कब्ज़ा हट गया...
ग्राम-पपड़ेरी, तहसील-ब्योहारी, जिला-शहडोल (मध्यप्रदेश) से बद्री प्रसाद सिंह बता रहे हैं कि उनके गाँव में सार्वजनिक हैण्डपंप पर गाँव में एक व्यक्ति द्वारा कब्ज़ा कर व्यक्तिगत काम के लिये उपयोग किया जा रहा था, इस समस्या को उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था, जिस पर श्रोताओं ने अधिकारियों से बात किया और समस्या का निराकरण कराने में मदद किया, अब समस्या हल हो चुकी है इसलिये वे मदद करने वाले साथियों और विभागीय अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@6267039872.
Posted on: Mar 30, 2020. Tags: BADRI PRASAD SINGH IMPACT STORY MP SHAHDOL SONG VICTIMS REGISTER
दिल ये मेरा पुकारे वन्दे मातरम्...भक्ति गीत-
ग्राम-करौदींटोला, थाना-मानपुर, जिला-उमरिया (मध्यप्रदेश) से मोनिका सिंह एक देश भक्ति गीत सुना रही हैं:
मेरे प्यारे वतन तुझको सत-सत नमन-
दिल ये मेरा पुकारे वन्दे मातरम्-
तू ही मेरा करम तू ही मेरा धरम-
तेरी मिट्टी की खुशबू मेरे सासों में-
तेरे अहसास दिल मेरे अहसास में-
तुझपे न्योछावर या मेरे सारे जनम-
मेरे प्यारे वतन तुझको सत-सत नमन...
Posted on: Mar 28, 2020. Tags: MONIKA SINGH MP SONG UMARIA VICTIMS REGISTER
आ जाना, आ जाना, आ जाना गा...गीत-
ग्राम-भंगीटोला, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से सोनसिंह धुर्वे एक मसीह गीत सुना रहे हैं:
आ जाना, आ जाना, आ जाना गा-
ए ईसु प्रभु राजा मोर-
जीवन मा आ जाना गा-
तोरे दर्शन प्रभू सबो कर दसिया आवथे-
तोरे महिमा के खातिर नाचत गावथे-
आ जाना, आ जाना, आ जाना गा...
Posted on: Mar 28, 2020. Tags: CG KABIRDHAM SONG SONSINGH DHURWE VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : रोगों से बचने के लिये घरलू नुस्खा-
जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय रोगों से बचने के लिये घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, नीम के ऊपर लगी हुई गिलोय को लें और उसके छोटे टुकड़े कर कल्क बना लें और दो चम्मच कल्क को एक गिलास पानी में पकायें जब पानी आधा रह जाये तो उसे सुबज शाम सेवन करें, इससे रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है, उपयोग कर लाभ ले सकते हैं, स्वास्थ्य संबंधी सलाह के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9424759941.
