हमारे गाँव में सीसी रोड की बहुत समस्या है बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत परेशानी होती हैं कृ

ग्राम पंचायत-मूतनपाल वार्ड क्रमांक-02, (मुर्दे पारा) ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर, राज्य-छत्तीसगढ़ से जीवन कुमार के साथ रामसिंह नेताम बता रहे हैं, कि उनके पारा में सीसी रोड कि समस्या है विगत दो साल पूर्व ही सीसी रोड के लिए ग्राम पंचायत में आवेदन दिये है लेकिन अभी तक कोई कारवाही नहीं हुआ है, इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबरों में बात करके सी सी रोड़ बनवाने में मदद करें: संपर्क नम्बर 7648089064,सरपंच 9479155488, सचिव 7697581375 ,रोजगार सहायक 7587319591,सीईओ 9406016762, जनपद अध्यक्ष 9399553582.

Posted on: Nov 08, 2021. Tags: BASTANAR BASTER CC CG PROBLEM RAMSINGH NETAM ROAD

पीड़ितों का रजिस्टर : 2009 से नक्सलियों के डर से गाँव छोड़कर आ गये है...

ग्राम पंचायत-चारकोट, जिला नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से संगीता सलाम, पति सुखाराम सलाम बता रही है कि 2009 में उनके पति को नक्सली मीटिंग में बुलाते थे। घर में आना जाना करते थे। परेशान करते थे वे लोग नहीं जाने से जान से मारने की धमकी देते थे। फिर वे लोग नक्सलियों के डर से अपना गांव छोड़कर 2009 में शांतिनगर में आकर अपना मजदूरी करके जीवन यापन कर रहे हैं। उन्हे सरकार के तरफ से कोई सहयोग राशि भी नहीं मिला। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7587271967.

Posted on: Nov 08, 2021. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR SANGEETA SALAM VICTIMS REGISTER

मेरा आवास आया है अधूरा बनाकर छोड़ दिये है, रहने में समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...

ग्राम-भालिनदादर, पंचायत-कन्दावानी, ब्लाक-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से नरेश भुनकर साथ में सुखलाल बता रहें है कि उनका प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत इंदिरा आवास निकला है, सचिव बनवा रहें है 2 क़िस्त पैसा आया है, और 2 सालों से आवासअधुरा पड़ा है, बोलने से बोलते है बनवा देंगे करकें 2 साल से टाल रहे है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि आवास दिलाने में मदद करें: सचिव@9406066611, कलेक्टर@9479118118, संपर्क@ 8720822286.

Posted on: Nov 07, 2021. Tags: HOUSE PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: पहले नक्सली संगठन में काम करतें थे घर में परेशानी होने के कारण छोड़ना पड़ा...

ग्राम पंचायत-माकड़ी, तहसील-फरसगांव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से मुकेश कवर बता रहे हैं, वे पहले नक्सलियों के साथ काम करते थे| पांच साल तक काम किये| फिर उनके घर में कोई देख रेख करने वाले कोई नहीं था| नहीं होने के कारण काम छोड़ दिया| जगदलपुर में आकर रहतें थे| फिर उन्हें नक्सलियों ने गोली लगायें| हाथ में दो गोली लगा था| उनके इलाज़ के लिए लगभग 27.000 रूपयें लगा| सरकारी शिक्षा विभाग से 20. 000 रुपयें सहयोग राशी मिला था| वर्तमान में वे गोपनीय सैनिक में काम करतें हैं| महिना में 12.000 रुपयें मिलता हैं| वे लोग 4 परिवार हैं| उनका खेती बाड़ी हैं, लेकिन गांव में जा नहीं पाते हैं, क्योंकि गांव में नक्सलियों के कारण नहीं जा पाते हैं| अभी उन्हें घर चलाने में परेशानी होता हैं| अधिक जानकरी के लिए सम्पर्क नंबर@9399259424.

Posted on: Nov 07, 2021. Tags: CG KONDAGANV MUKESH KAWAR VICTIM REGISTER

हमारे गांव में रोड नही बना हैं कृप्या मदद करें-

ग्राम पंचायत-करंगाली, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से शंकर राम वेक्को बता रहे हैं उनके गांव में रोड कि बहुत समस्या हैं, लोगों के खेत आने जाने में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इसके लिये सचिव सरपंच को बोले हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है| वे सीजीनेट के साथियों से मदद कि अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर सीसी रोड बनवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9303109327, CEO@9406016762, कलेक्टर@8488956694.

Posted on: Nov 06, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM ROAD SHANKAR VEKKO

« View Newer Reports

View Older Reports »