लॉकडाउन के कारण शिकायत के लिये कहीं जा नहीं पा रहे हैं, इसलिये सीजीनेट पर अपील कर रहे हैं...

ग्राम-उचेहरा, ब्लाक-मउगंज, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से गोरेलाल साकेत बता रहे हैं कि उनके पिता अवधेश साकेत हरियाणा राज्य के सिरसा जिले के रायपुर गाँव में 4 माह काम किये हैं, लेकिन उनका मजदूरी का पैसा नहीं मिला है उनके साथ 10 लोग और काम किये हैं, जिसमे किसी का पैसा नहीं मिला है, जिसमे 9 लोगो का 3 लाख से अधिक पैसा बकाया है, उनका कहना है लॉकडाउन के कारण जा नहीं पा रहे हैं और कहीं शिकायत नहीं कर पा रहे हैं, फर्म मालिक पैसे देने से इंकार कर रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर काम का पैसा दिलाने में मदद करें : फॉर्म मालिक / बृजेन्द्र@7419909176. 74199 09176 संपर्क नंबर@9306140913. (165495)

Posted on: Apr 23, 2020. Tags: GORELAL SAKET MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER

राशन मिला था जो ख़त्म हो चुका है, राशन की समस्या होती है...

ग्राम-बेनीबारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से प्रेमवती बता रही हैं उन्हें राशन की समस्या हो रही हैं, तीन माह के लिये राशन मिला था जो ख़त्म हो गया है, परिवार में 8 सदस्य हैं,
लॉकडाउन के कारण कही काम नहीं सकते हैं, जिसके कारण दिक्कत हो रही हैं इसलिये वे सीजीनेट श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@8815711686. (165496)

Posted on: Apr 23, 2020. Tags: ANUPPUR CORONA PROBLEM MP PDS SANT KUMAR DHURWE SONG VICTIMS REGISTER

Impact : लॉकडाउन में फंसे हैं, खाने की व्यवस्था हो गयी है...

बंगलौर (कर्नाटक) से चंद्रबली सिंह बता रहे हैं वे अनूपपुर जिले के निवासी हैं और इस वक्त लॉकडाउन में फंसे हैं, लॉकडाउन के कारण काम बंद हो गया है, जिसके कारण खाने की समस्या हो रही थी, जिस समस्या को उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था जिसके बाद उनके खाने की व्यवस्था हो गयी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं
और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@8103481510.

Posted on: Apr 23, 2020. Tags: BABULAL NETI CORONA IMPACT STORY KARNATAKA SONG VICTIMS REGISTER

राशन के लिये गाँव में टोकन दिया गया है लेकिन हमें टोकन नहीं मिला, राशन दिलाने में मदद करें-

ग्राम-घूमन, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राम कैलाश कोल गाँव के लोगो की समस्या से अवगत करा रहे हैं, गाँव को टोकन दिया गया है, इन्ही के बीच एक परिवार हैं जिसे राशन की समस्या है, लेकिन उन्हें टोकन नहीं मिला है, समस्या से परेशान सीला का कहना है वे अधिकारी के पास राशन के लिये आवेदन कर चुके हैं लेकिन राशन नहीं मिल रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7354671394. (165216) इम्पैक्ट हो गया हैं,

Posted on: Apr 23, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MP RAMKAILASH KOL REWA SONG VICTIMS REGISTER

भाई बहाना धोखा न खाना...गीत-

डोंगर कालोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से संगीता देवी एक गीत सुना रही हैं:
भाई बहाना धोखा न खाना-
हाय राम पढ़ने का है जमाना-
पढ़ोगे लिखोगे तो आगे बढोगे-
पढ़ोगे लिखोगे तो डॉक्टर बनोगे-
भाई बहाना धोखा न खाना-
हाय राम पढ़ने का है जमाना...

Posted on: Apr 23, 2020. Tags: MP REWA SANGEETA DEVI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »