शौचालय निर्माण के पैसे के लिए जुलाई 2017 में आवेदन किया लेकिन आज तक नही मिला...

ग्राम, पोस्ट-पडरी, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश प्रसाद यादव बता रहे है कि जुलाई 2017 में सरकारी कर्मचारियों के अनुरोध पर उन्होंने वर्तमान स्वच्छा भारत योजना के तहत अपने घर में शौचालय निर्माण कराकर सरपंच सचिव के पास शौचालय के निर्माण का सहयोग राशि प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था लेकिन इस पर आज तक कोई कारवाही नही हुई है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियों से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरों पर बात कर उन्हें उनके शौचालय निर्माण का पैसा दिलाने में मदद करें : सचिव@9926399911, सरपंच@7898631784. संपर्क नंबर@7581013471.

Posted on: Jun 25, 2018. Tags: RAMESH PRASAD YADAV SONG VICTIMS REGISTER

छोटी सी मुन्नी, लाल लाल चुन्नी...बाल कविता

ग्राम-चंद्रेली, पोस्ट-मसगा, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सोहन कुसराम एक बच्चे से कविता सुन रहे हैं :
छोटी सी मुन्नी, लाल लाल चुन्नी-
लाल सूट काले-काले बूट-
आंगनबाड़ी जाती हूँ सबको टाटा कराती हूँ-
आंगनबाड़ी जाती हूँ सबको टाटा कराती हूँ...

Posted on: Jun 25, 2018. Tags: SOHAN KUSRAM SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : अल्सर का घरेलू उपचार

जिला-सागर (मध्यप्रदेश) से वैद्य अनंतराम श्रीमाली आज हम सभी को केला और तुलसी के पत्ते से पेट में होने वाले अल्सर बीमारी का घरेलु उपचार बता रहे हैं. वे बता रहे हैं कि जिन लोगो को अल्सर की बीमारी हो वे भोजन से 15 मिनट पहले एक केला और एक चम्मच देशी घी खाएं,खा ने में तेल, मसाला, खटाई आदि का प्रयोग न करें, लगातार 3 हफ्ते प्रयोग करने से लाभ मिल सकता है, इसके सांथ तुलसी के 3 ग्राम ताजे पत्ते का 1 गोली बनाकर चूसने से भी लाभ मिल सकता है, इसे लगातार एक सप्ताह तक ले सकते हैं, अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : वैद्य अनंतराम श्रीमाली@8462970635.

Posted on: Jun 24, 2018. Tags: ANANTRAM SAGAR HEALTH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : ठण्ड लेकर आने वाले बुखार का घरेलू उपचार

ग्राम-घोंघा, थाना-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य भगतराम लांजी आज हम लोगो को ठण्ड लेकर आने वाले बुखार आने पर उसका घरेलू उपचार बता रहे हैं . वे बता रहे हैं कि तुलसी के पत्ता, पुदीना के पत्ता और अदरक तीनो को आधा-आधा तोला मिलाकर काढ़ा बनाकर पीना है. अगर बच्चे है तो आधा चम्मच और जवान है व्यक्ति है तो एक चम्मच दिन में 2-3 बार पिलाना है | उससे जल्दी आराम मिल जाता है| अधिक जानकारी के लिए भगतराम लांजी@7389964276.

Posted on: Jun 24, 2018. Tags: BHAGATRAM LANJI HEALTH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

दिल्ली करे छूटना रे, जिया मोर धक-धक करे ला रे...नागपुरी गीत-

ग्राम-भगवानपुर, पोस्ट-कला बरती, थाना-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंदरसाय एक नागपुरी गीत सुना रहे हैं :
दिल्ली करे छूटना रे, जिया मोर धक-धक करे ला रे-
ऐ गोरिया आय जा रे, ऐ गुईंया आय जा रे-
दिले करे छूटना रे, जिया मोर धक-धक करे ला रे-
कहा था आऊंगा जल्दी सनम, मिल के चलेंगे दिल्ली हम...

Posted on: Jun 24, 2018. Tags: CHANDARSAI BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »