Impact : राशन कार्ड नहीं बना है, राशन लेने में दिक्कत हो रही थी, अब मिल गया है...

ग्राम-कुदरी, पोस्ट-मानिकपुर, जिला-चित्रकूट (उत्तर प्रदेश) से गुरु प्रसाद पिता प्रहलाद सिंह बता रहे हैं कि कोरोना वायरस के कारण हुये लॉक डाउन की वजह से वे काम नहीं कर पा रहे हैं और राशन कार्ड भी नहीं बना है जिसके कारण राशन नहीं मिल पाता है, उन्हें खाने की समस्या हो रही थी, लेकिन अब समस्या का समाधान हो गया है, वे सभी अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर@8423408317.

Posted on: May 01, 2020. Tags: CHITRAKOOT CORONA IMPACT STORY GURU PRASAD SONG UP VICTIMS REGISTER

प्यारी ज्ञान रे मै हूँ न...गीत-

ग्राम-रामनगर, पोस्ट-महेवा, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से कुमारी दुर्गावती एक गीत सुना रही हैं :
प्यारी ज्ञान रे मै हूँ न-
तोड़ो झूठे भारमवा-
मेला दल गाँव देखल-
प्यारी तू जानो-
गुरु संत रे सेवा न-
होवत घूँघट करमवा...

Posted on: May 01, 2020. Tags: BALRAMPUR CG KUMARI DURGAWATI MADIA SONG

Impact: कार्ड नही होने से राशन लेने में दिक्कत हो रही थी, अब राशन मिल गया है...

ग्राम-सेयाना पथरा, पंचायत-सरई, विकासखण्ड-समनापुर, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से भारत मरावी बता रहे हैं कि उनके पास राशन कार्ड नहीं है जिसके कारण राशन नहीं मिलता है, कार्ड बनवाने के लिये आवेदन देने पर सुनवाई नहीं होती है वे लकड़ी का काम करते है उसे बेचकर अपना घर चलाते है लेकिन अभी लॉक डाउन के कारण वे काम नहीं कर पा रहे हैं जिसके कारण राशन की दिक्कत हो रही थी, अब इस समस्या का समाधान हो गया है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर@9671508465.

Posted on: May 01, 2020. Tags: BABULAL NETI CORONA IMPACT STORY DINDORI MP SONG VICTIMS REGISTER

Impact: लॉक डाउन के कारण काम बंद है, खाने में समस्या हो थी, अब खाना मिल गया...

मानिकपुर, ब्लाक-समनापुर, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार गाँव में लॉक डाउन में फंसे लोगों की समस्या से अवगत करा रहे हैं, भूरा बासुदेव बता रहे हैं वे कटनी जिले के रहने वाले हैं और वहां काम करने के लिये होली से पहले आये थे, लेकिन अभी लॉक डाउन के कारण काम बंद है जिसके कारण वे कहीं जा नहीं सकते हैं, उन्हें खाने की समस्या हो रही थी अब समस्या का समाधान हो गया है इसलिये वे सभी मदद करने वाले साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं | संपर्क नंबर@8435970620.

Posted on: May 01, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY DINDORI MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

सुनो सुनो रे सखी मेरा मन है दुखी...गीत-

ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी एक गीत सुना रहे हैं:
सुनो सुनो रे सखी मेरा मन है दुखी-
मेरा पिया गये परदेश रे-
मेरा दिल के भवरवा कहां गया-
अंदर सासू बिगड़े, बाहर ससुरो बिगड़े-
मोसे बात सहो न जाये रे-
मोर दिल के भवरवा कहां गयो...

Posted on: May 01, 2020. Tags: MP RANI REWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »