स्वास्थ्य स्वर : अनार के पत्ते, छाल, फूल और फल के औषधीय गुण...
ग्राम रनइ थाना पटना जिला कोरिया छत्तीसगढ़ से केदार नाथ पटेल अनार के घरेलू औषधीय प्रयोग के बारे में बता रहें है कि अनार सैतालिस बीमारियों की राम बाण दवा है | इसका पेड़ ,फल ,छाल ,फूल पत्ती सभी दवा बनाने के काम आता है [1]नकसीर के लिए अनार की कली का रस नाक में गिराने से नकसीर बीमारी ठीक हो जाता है [2]अनार के छिलको को छुहारे के पानी के साथ पीसकर लेप करने से सूजन तथा सुसुक चूर्ण लेने से नकसीर में आराम मिलता है [३] अनार के पत्ते को पीसकर १० ग्राम रास लेने से या मस्तक पर लेप करने से नकसीर में लाभ होता है [४] अनार तथा गुलाब की सूखे फूल को पीसकर मंजन करने से दांत का रोग ठीक होता है अधिक जानकारी हेतु संपर्क 9826040015
Posted on: May 25, 2020. Tags: SWASTHYA SWARA
लॉकडाउन में फंसे है, खाने राशन नहीं है, बच्चे परेशान करते है खाने के लिए, कृपया मदद करें...
अंगत पासवान बिहार के भागलपुर जिले के रहने वाले है, अभी वे नोएडा सेक्टर 88 फुलेसरा पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास अपने परिवार के साथ रहते है परिवार में 5 लोग है| लॉकडाउन में फंसे है, खाने को राशन नहीं है, छोटे-छोटे 3 बच्चे है, खाने के लिए बहुत परेशान करते है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@8810267314. (167878)
Posted on: May 20, 2020. Tags: ANGAT PASWAN CORONA PROBLEM NOIDA UP SONG VICTIMS REGISTER
बिटिया बिदा करो तुम बिटिया जिदना...गीत-
ग्राम-राजापुर, पोस्ट-लड़वारी, जिला-नेवाड़ी (मध्यप्रदेश) से प्रकाश कुसवाहा एक गीत सुना रहे हैं:
पतो पड़े सब उधना हाय राम-
पतो परे सब उधना-
बिदा करो तुम बिटिया जिदना-
करने परत पराई परोबस-
प्रीत बना गयी बेथना-
बिटिया बिदा करो तुम बिटिया जिदना...
Posted on: May 19, 2020. Tags: CHIRAUNJILAL KUSWAHA MP NIWARI SONG VICTIMS REGISTER
गुजरात: श्रमिकों को छोडकर भागा ठेकेदार, नहीं मिल रहा प्रवासियों को राशन, भूख से परेशान...
धर्मेंद्र पासवान सामा ख्याली जिला-कच्छ, (गुजरात) से अपनी समस्या बता रहे हैं कि हमें यहाँ राशन नहीं मिल पा रहा है जो ठेकेदार था भाग गया है हम 7-8 लोग हैं हमें रहने खाने की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ये श्रमिक अपने घर वापस आना चाहते हैं पर कोई भी साधन या सहयोग नहीं मिल रहा है हैं , साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं ।संपर्क सूत्र-धर्मेंद्र@9664754319 (167230)
Posted on: May 13, 2020. Tags: CORONA DHARMENDRA PASWAN GUJRAT KACHCH PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
Impact : लॉकडाउन में खाने की व्यवस्था हो गयी...
ग्राम पंचायत-वागोली, पुणे (महारष्ट्र) से नरोत्तमपुरी गोश्वामी बता रहे हैं वे लॉकडाउन में अपने परिवार के साथ फंस गये हैं, उन्हें रहने खाने की समस्या हो रही थी वे छत्तीसगढ़ राज्य के मुंगेली जिले के लोरमी ब्लाक के रबेली गाँव के निवासी हैं, वे काम करने के लिये वहां गये थे और लॉकडाउन में फंस गये हैं, उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था, जिसके दूसरे दिन उनके भोजन की व्यवस्था हो गयी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@9340809594. (165702)
