पीड़ितों का रजिस्टर: पिता के गिरफ़्तारी के बाद परिवार को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा|

ग्राम-निबरा, पंचायत-भैंसगांव, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से दसरथ गावड़े बता रहे हैं कि उनके पिता का नाम शुक्लू था जिन्हें नक्सली समझ कर पुलिस ने गिरफ्तार किया था| शुक्लू अपने घर में अकेले कमाने वाले व्यक्ति थे, उनकी गिरफ़्तारी के बाद परिवार को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा| सरकार ने उनकी कोई मदद नही की है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9406464239.

Posted on: Feb 18, 2022. Tags: CG DISPLACED KANKER MAOIST VICTIM UTTAR BASTAR VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: 2005 में सलवा जुडूम के डर के करण छत्तीसगढ़ से तेलंगाना में विस्थापित हुयें...

ग्राम पंचायत-मोतुगुडेम, चिंतालपाड, ब्लॉक-पिनपका, जिला-भद्राद्रि कोतागुडेम (तेलंगाना) से मडावी जोगा बता रहे है, कि 2005 सलवा जुडूम के डर के कारण छत्तीसगढ़ से तेलंगाना में विस्थापित हुवे है,तेलंगाना में 5 एकड़ जमीन था पर तेलंगाना सरकार ने ले लिया उनका कहना है कि तेलंगाना सरकार कि और से कुछ जमीन वापस लौटा दिया जाये तो उन आदिवासियों के लिए मदद हो सकता है| अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते है,संपर्क नंबर@7095880712.

Posted on: Feb 15, 2022. Tags: DISPLACED VICTIM GONDI IDP KOTHAGUDEM TG PINAPAKA BHADRADRI REGISTER VICTIMS

पीड़ितों का रजिस्टर: के ग्रामीण को नक्सलियों ने जंगल के बीच ले जाकर मार दियें-

ग्राम पंचायत-कोगेरा, जिला-नारायणपुर छत्तीसगढ़ से सुकता बता रहे हैं कि नक्सलियों ने रामू राम पोटाई को 5 दिन उसको घुमाएँ, उसके बाद उसको जंगल के बीच में उसको फांसी लटका के मार दिये उसके बाद परिजनों को पता चला कि वह जंगल में मरे पड़ा मिला करके बता रहे है, इसके लिए सीजीनेट के सभी साथियों को मूवाजे दिलवाने की अपील कर रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8736053567.

Posted on: Feb 15, 2022. Tags: CG DISPLACED NARAYANPUR POLICE VICTIM VICTIMS REGISTER

पीड़ितो का रजिस्टर: वे सलवा जुडूम डर के कारण छत्तीसगढ़ से तेलंगाना में विस्थापित है-

ग्राम पंचायत-मल्लाराम, ब्लॉक-पल्वांचा,जिला-भद्राद्रि कोतागुडेम तेलंगाना)से माडे सुरेश बता रहे हैं कि वे लोग 2005 सलवा जुडूम डर के कारण छत्तीसगढ़ से तेलंगाना विस्थापित है, तेलंगाना सरकार ने उन आदिवासियों के लिए कोई सुविधा नहीं दे रही है,इसलिए ग्रामीण सीजीनेट के श्रोताओ से अपील कर रहे है, अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते है, संपर्क नंबर@6301689344.

Posted on: Feb 13, 2022. Tags: DISPLACED VICTIM GONDI IDP KOTHAGUDEM PALWANCHA BHADRADRI REGISTER TG VICTIMS

पीड़ितों का रजिस्टर : पहले शेर लोगों को खा जाते थे, अब उनकी जगह नक्सलियों ने ले ली है...

पगड़ू, ग्राम कुतुल तहसील ओरछा जिला नारायणपुर, कहते हैं उन्हें नक्सलियों ने 2-3 साल पहले मार पीट कर गाँव से भगाया, तब से वे नारायणपुर मे रह कर बनी मजदूरी करके गुजारा कर रहे हैं। वे बताते हैं कि माओवादिओं ने पुलिस को चावल, मुर्गी देने का आरोप लगा कर उन्हें व उनके चार साथियों को बांध कर पीटा और उनमें से एक की हत्या कर दी। फिर उन्हें धमका कर गाँव से भगा दिया। नक्सलियों के आने के पहले उनके गाँव मे शेर का आतंक था। उनके परिवार के 5 सदस्यों की मौत शेर के कारण हुई। शेरों का खतरा कम होने पर नक्सलियों का खतरा बढ़ गया है। वे कहते हैं उनके गाँव में पहले 50-60 परिवार थे, जिसमें से लगभग आधे परिवारों को नक्सलियों ने गाँव छोड़ कर भागने को मजबूर कर दिया। आस पास के ग्राम गट्टाकाल, कोडलियर, आलवडा, कोड़नाओ, परपा, इत्यादि में नक्सलियों द्वारा कई आम लोगों की हत्या की गई। उनका कहना है अगर माओवादियों को यह भनक लगती है कि किसी ने उनके मापदंडों से ज्यादा पैसा या अनाज संग्रह कर रखा है, तो पुलिस से मिले हुए होने के शक में उनसे लूट पाट, मार पीट और हत्या भी करते हैं। वे कहते हैं उनका एफआईआर दर्ज हुआ लेकिन पुलिस ने कोई कागज नहीं दिया। सरकार से नया कोई जमीन मिली ना सहयोग राशि। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@ 9430313721.

Posted on: Feb 13, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR PAGADU VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »