अरे बिको काटी किता नावा...गोंडी गीत
ग्राम-टेमागाँव, तहसील-रैयतगाँव, जिला-हरदा (म.प्र.) से शिवप्रसाद धुर्वे के साथ जिला बैतूल से सालेकराम वारसकर, रोशन मर्सकोले और रामप्रसाद उइके हैं जो एक गोंडी गीत सुना रहे है:
अरे बिको काटी किता नावा-
गरीब गोर जनता बिको काटी किता-
कोया बाजी तिन्जीकुन गुजारा किता-
येर जावा उन्जीकुन जीवन बीती किता-
ओडा ख्याल इराकी रो-
ख्याल इरा की रो नावा गरीब गोर जनता...
Posted on: Apr 17, 2018. Tags: SHIVPRASAD DHURVE SONG VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले में हैंडपंप और कुआं नहीं है, किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं, कोई नहीं सुनता...
ग्राम-मानपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मोतियों बाई बता रही है पानी के लिए अभी 1 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है| गाँव के उनके वार्ड 11, में 10-12 परिवार है वहां एक कुआं भी नहीं है, ग्राम सभा में कई बार इस बारे में कहा गया है लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है| पीने का पानी तो जैसे तैसे ले आते है, परन्तु नहाने धोने के पानी की ज्यादा समस्या हो जाती है. इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है, कृपया अधिकारियों को फोन कर दबाव बनाए ताकि बोरिंग लग सके: P.H.E@9826132225, सरपंच@9165171924, सचिव@9754092126. जगदेव पोया@9516394202
Posted on: Apr 14, 2018. Tags: JAGDEV PRASAD POYA SONG VICTIMS REGISTER
शहर शहर घूम घूम के, गाँव-गाँव घूम घूम के, सीजीनेट वाले बता रहे कोयों को...सरगुजिया कविता...
ग्राम-नीलकंठपुर, पंचायत-कोरगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया एक सरगुजिया कविता सुना रहे है:
शहर शहर घूम घूम के, डहर, डहर घूम घूम कर-
सीजीनेट वाले जगा रहे कोयों को-
गाँव-गाँव घूम घूम के, मोहल्ला मोहल्ला घूम घूम के-
सीजीनेट वाले बता रहे कोयों को-
मेरे साथी, मेरे साथी मेरे दोस्तों, मेरे दोस्तों-
धर्म अपने भूल गये, संस्कृति अपनी भूल गये-
सीजीनेट वाले याद दिला रहे कोयों को...
Posted on: Apr 09, 2018. Tags: JAGDEV PRASAD KOYA SONG VICTIMS REGISTER
सुमरनी हो रही हो बुढा देव सतरंगी ध्वजा लहराये...गोंडी देव सुमरनी गीत
ग्राम-टेमागाँव, तहसील-रैयतगाँव, जिला-हरदा (मध्यप्रदेश) से शिवप्रसाद धुर्वे एक गोंडी देव सुमरनी गीत सुना रहे है:
सुमरनी हो रही हो बुढा देव सतरंगी ध्वजा लहराये-
कौन मडा तेरो ठाना रे, कौन है पूजन हार-
कौन करत है तोरी सुमरनी कौन करे गुनगान-
साज मडा है तोरो ठाना कोया पूजन हार-
लिंगो करत है तोरी सुमरनी कोयतोर पूजन हार-
दिव्य शक्ति बड़ादेव है जगत नियन्ता देव-
कोया मुरी दीप में शम्भु बहे महादेव-
सुमरनी हो रही हो बुढा देव सतरंगी ध्वजा लहराये...
Posted on: Apr 06, 2018. Tags: SHIVPRASAD DHURWE SONG VICTIMS REGISTER
तितली रानी तितली रानी यह कह सभी बुलाते हैं...बाल कविता
ग्राम पंचायत-चंदौरा, थाना-चंदोरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से कमला प्रसाद पैकरा एक कविता सुना रहे हैं :
तितली रानी तितली रानी यह कह सभी बुलाते हैं-
पास क्यों नही आते हो दूर-दूर क्यों रहती हो-
फुल-फुल के कानो में, जा जा के तुम क्या कहती हो-
तितली रानी तितली रानी यह कह सभी बुलाते हैं...
