impact : पेंशन धारको को पेंशन मिलना शुरू हो गया है, इसलिए सभी को धन्यवाद दे रहे हैं-

ग्राम-चेवरी, जनपद पंचायत-गंगेव, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राजाराम जयसवाल बता रहे हैं| उनके गांव में लोगों को वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा था | जिसे छोटू आदिवासी द्वारा 2016 और 2018 में सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था| जिसके बाद कुछ लोगो को पेंशन मिल पाया था| और अब जितने पेंशन धारक हैं सभी को पेंशन मिलना शुरू हो गया है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिनकी मदद से उनको पेंशन मिलन शुरू हो गया| राजाराम जयसवाल@99819 87195.

Posted on: Apr 02, 2019. Tags: IMPACT STORY MP PENSION REWA SONG VICTIMS REGISTER

impact : 7 माह से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा था, आज पेंशन मिल गया, सभी को धन्यवाद...

ग्राम-पहाड़ करवां, पोस्ट-भेड़िया, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से लालजी यादव बता रहे हैं| उनको 7 माह का वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिला था| इसके लिये उन्होंने ब्लाक में आवेदन दिया| अधिकारियों का कहना था| पैसा खाते में जा रहा है|सचिव निकालकर देंगे | लेकिन उसके बाद भी नहीं मिल रहा था| तब उन्होंने आज से 10 दिन पहले सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया| आज उनको पेंशन मिल गया है| इसलिए वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिनकी मदद से समस्या हल हो गई : संपर्क नंबर@9098594490.

Posted on: Mar 18, 2019. Tags: CG LALJI PENSION PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER YADAV

पिछले वर्ष से दिव्यांग पेंशन के लिये आवेदन दे रहे हैं लेकिन आज तक काम नहीं हुआ...मदद की अपील-

जिला-दतिया (मध्यप्रदेश) से विनोद पाल बता रहे है कि वे दिव्यांग हैं| उन्होंने जुलाई 2018 में दिव्यांग पेंशन के लिये आवेदन किया था| आवेदन को स्वीकृत भी कर लिया गया है| लेकिन उसे अधिकारी ऑनलाइन नहीं कर रहे हैं| तकनिकी समस्या बोलकर टाल दे रहे हैं| उनका कहना है पूर्व में उन्हें डरा धमका कर काम रोक दिया गया था| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : कार्यालय अधिकारी@9617152539, सचिव@9575538729. संपर्क नंबर@9685429349.

Posted on: Mar 10, 2019. Tags: DATIA MP PENSION SONG VICTIMS REGISTER VINOD PAAL

7 महीने से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है, आवेदन करने पर अधिकारी गुमराह कर रहे हैं...मदद की अपील-

ग्राम-पहाड़ करवां, पोस्ट-भेड़िया, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से लालजी यादव बता रहे हैं| उनको 7 माह वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है| इसके लिये उन्होंने ब्लाक में आवेदन दिया| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है| अधिकारियों का कहना है, पेंशन खाते में जा रहा है लेकिन बैंक अधिकारियों का कहना है खाते में पैसा नहीं है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर पेंशन दिलाने में मदद करें : सरपंच@8224803976, CEO@9165689001, सचिव@9009919083. संपर्क नंबर@9098594490.

Posted on: Mar 09, 2019. Tags: CG LALJI YADAV PENSION PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

राशन कार्ड नहीं बना है, विधवा पेशन भी नहीं मिलता आवेदन करने पर कोई सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-धर्सेडी, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सन्मत बता रही हैं, न उनका राशन कार्ड नहीं बना है, और विधवा पेंशन भी नहीं मिल रहा है| जिसके कारण उन्हें जीवन यापन करने में दिक्कत होती है| उनका कहना है कि उन्होंने इसके लिये सरपंच, सचिव के पास आवेदन किया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रही हैं कि इन नंबरों पर बात कर पेंशन दिलाने में मदद करें : सरपंच@9009701570, सचिव@9009012493, कलेक्टर@9826443377, CEO@9926192534. संपर्क नंबर@9009701570.

Posted on: Feb 24, 2019. Tags: CG ODGI PENSION SANMAT SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »