चलों खुशियाँ लुटाएं, चलो दीवाली मनाएं...
कानपुर, उत्तरप्रदेश से के.एम. भाई दीवाली पर्व पर एक कविता सुना रहे हैं:
चलों खुशियाँ लुटाएं, चलो दीवाली मनाएं
एक पल के लिए ही सही, चलो किसी चेहरे पर ख़ुशी लुटाएं
एक लम्बी डोर ना सही, चलो किसी टूटते रिश्ते में एक मोती पिरोएं
एक रात के लिए ही सही, चलो किसी उजड़ते घर में रौशनी का एक दिया जलाएं
चलों खुशियाँ लुटाएं, चलो दीवाली मनाएं -2
एक सपना ही सही, चलो आज एक सभ्य समाज की आस जगाएं
झूठा ही सही, चलो फिर से एक बार जश्न मनाएं
चलों खुशियाँ लुटाएं, चलो दीवाली मनाएं
अकेले ही सही, चलो आज अँधेरे को जीतने का साहस जुटाएं
अपने लिए ही सही, चलो आज खुशहाली की एक लौ जलाएं
चलों खुशियाँ लूटाएं...
Posted on: Oct 24, 2014. Tags: KM Yadav SONG VICTIMS REGISTER
ऐ दुनिया के लोगों, ऊँची आवाज करो...
छतीसगढ़ के जिला सुकमा से नमिता जी एक गीत प्रस्तुत कर रही हैं:
ऐ दुनिया के लोगों, ऊँची आवाज करो
गाओ ख़ुशी के गीत, उसका गुणगान करो
इबादत करो ! उसकी इबादत करो ! इबादत करो !
नाम ये खुदा वन, कितना मुबारक
मेरा खुदा वन, कितना भला है
रहमत उसकी, सदियों पुरानी
वफा का असर है, यही सिलसिला
उस पर ईमान धरो !
उसके घर आओ चलो !
गाओ ख़ुशी के गीत, उसका गुणगान करो
इबादत करो ! उसकी इबादत करो ! इबादत करो !
Posted on: Oct 22, 2014. Tags: Namita Sukma SONG VICTIMS REGISTER
माता तेरी पूजा में, भावों के सुमन चढ़ाएं...
रुक्मिणी ग्राम-झांकी, जिला-डिंडोरी , मध्यप्रदेश से भारती द्वारा गाए एक गीत की रिकॉर्डिंग कर रही हैं, गीत में माँ के प्रति समर्पण और कर्तव्य का भाव है:
माता तेरी पूजा में, भावों के सुमन चढ़ाएं
तूने हमें जनम दिया है, हम तुझपे ही मिट जाएं
तू हम सबकी, भाग्यविधाता है
तू हम सबकी माता है...
तेरी गोद में हम खेलें हैं, तुझ पर ही पले बढे हैं
तेरी बाँहों के दम पर, हम अम्बर तलक चढ़े है
माता तेरे चरणों में, भावों के सुमन चढ़ाएं
तूने हमें जनम दिया है, हम तुझ पर ही मिट जाएं
तू हम सब की...
गंगा तट की हरियाली और अरुणाचल की लाली
दामन सुख के फूलों से, होने न देंगे खाली
तुझ पे दे खून-पसीना, तुझ पर ही मरना-जीना
तेरा कण-कण पावन है, तू काशी और मदीना
तू हम सब की, भाग्यविधाता है
तू हम सब की माता है
माता तेरे चरणों में, भाव के सुमन चढ़ाएं
तूने हमें जनम दिया है, हम तुझ पर ही मिट जाएँ
तू हम सब की, भाग्यविधाता है
तू हम सब की माता है...
Posted on: Oct 10, 2014. Tags: Rukmini Mandla SONG VICTIMS REGISTER
Our anganwadi building incomplete, 70 children suffering, Please call officer...
Rukmini traveling with CGnet Swara Citizen Journalism Awareness Yatra(tour) has reached Bodha village of Baihar Tehsil, Balaghat district in Madhya Pradesh where a women tells her that Anganwadi center in the village has 70 children but doesn’t have a building and running in a rented house presently. The work on the building started but remains incomplete.You are requested to call collector@9425163993 to help suffering children. Rukmini@7770925955.
Posted on: Oct 03, 2014. Tags: Rukmini Mandla SONG VICTIMS REGISTER
500 worked for NREGA 2 years ago, No wages, officers don't listen, pls help...
Rukmini traveling with CGnet Swara Citizen Journalism Awareness Yatratour) has reached Bodha village of Baihar Tehsil, Balaghat district in Madhya Pradesh where villagers tell her that around 500 of them worked for Road construction, digging wells under NREGA but still payment is not made after 2 years. They’ve complained to Sarpanch, Secretary and CEO but none have responded. You are requested to call collector@9425163993 to help.Rukmini@7770925955
