स्वास्थ्य स्वर: आँख की समस्याओं का घरेलू उपचार
ग्राम-घोंघा, थाना-बोड्ला, तहसील-बोड्ला, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य भगत राम लांझी आज हम सभी को आँख की सामान्य समस्याओं का घरेलू उपचार बता रहे हैं:
आँख में खुजली होना, आँख जलन करना, आँखों से आंसू आता है तो उसके लिए धनिया, बड़ा वाला(देशी धनिया) खड़े धनिया को मिटटी के बर्तन में कम से कम 10-20 मिनट तक उबाल लें और 3 बार से छान ले उसी पानी से आँख को दिन में 2 बार छीटा मारकर धोना हैं इससे आँख में खुजली होना, आँख जलन करना, आँखों से आंसू आना ठीक हो जाता हैं | सम्पर्क नम्बर @7389964276
Posted on: Sep 06, 2018. Tags: BHAGATRAM LANJHI BODLA CG HEALTH KABIRDHAM SONG SWASTHYA SWARA VICTIMS REGISTER
Impact: Started getting pension for disabled people after CGnet report, thanks...
ग्राम-धवाटाड़, ब्लॉक-जरीडीह, जिला-बोकारो (झारखण्ड) से शिवनारायण महतो बता रहे हैं, कि उनके गाँव के कल्पना कुमारी को पहले विकलांगता पेंशन मिल रहा था, पर फरवरी 2016 से उनको विकलंगता पेंशन मिलना बंद हो गया, जिससे उन्हें बहुत आर्थिक परेशानी हो रही थी, उन्होंने इसका शिकायत कई बार पिछले दो सालों में अधिकारियों को दिया पर कोई फायदा नही हुआ, तो ये साथी सीजीनेट में मई 2018 को अपना संदेश रिकॉर्ड किया और अगस्त 2018 को उनके खाते में पेंशन राशि आना चालू हो गया है जिससे वे बहुत खुश हैं और अब वे सीजीनेट और जिला अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं, वे कह रहे हैं कि आप सभी कृपया गरीबों की ऐसे ही मदद करते रहें: शिवनारायण महतो@9939727689.
Posted on: Sep 01, 2018. Tags: BOKARO DISABLE IMPACT JARIDIH JHARKHAND PENSION SHIVNARAYAN MAHTO SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: हिचकी ठीक करने का घरेलू उपचार...
ग्राम-घोंघा, थाना-बोड्ला, तहसील-बोड्ला, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य भगत राम लांझी हिचकी को ठीक करने का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं. वे कह रहे हैं कि हिचकी आने पर परसा (पलाश) के पत्ते को चिलम (बीडी) जैसा बनाकर उसमे राहर (अरहर) के पत्तों को तम्बाखू के जगह भरकर पीने से हिचकी से आराम मिलता है, यदि अरहर के पत्ते उपलब्ध नहीं है तो इसके स्थान पर चने के पत्ते को भी इसी तरह उपयोग किया जा सकता है | ये औषधि हमारे वातावरण के आस-पास ही उपलब्ध हो जाती है यह उपचार बिना कोई खर्चा किये घर में ही किया जा सकता है |अधिक जानकारी के लिए संपर्क नम्बर@7389964276.
Posted on: Aug 29, 2018. Tags: BHAGATRAM LANJHI CG HEALTH KABIRDHAM SONG SWASTHYA SWARA VICTIMS REGISTER
किसान स्वर: कम खर्च में अच्छी खेती कर हम किसान उन्नत और खुशहाल स्थिति तक पहुँच सकते है...
झाबुआ (मध्यपदेश) से संदीप बैरागी बता रहे हैं, हम अक्सर पढ़ते है हमारा देश सोने की चिड़िया अर्थात संपन्न और खुशहाल हुआ करता था, जिसका कारण है किसान, हमारे देश में मसाला बहुत मात्रा में उत्पादन होता था, जिसे विदेशो में बेचा जाता था, जिसके अच्छे दाम मिलते थे, लेकिन धीरे-धीरे विदेशी कंपनियों ने एकाधिकार कर देशी उद्योग को खत्म कर दिया, जिसके परिणामस्वरुप आज किसान बेहाल है, किसान आज अपनी खेती अपनी मर्जी से नही कर रहा है, दवाई कम्पनियो के चंगुल में फस चुका है, दवाई कम्पनियों के एजेंट आते हैं, और अपनी दवाई का प्रचार कर बेचते हैं, इसलिए वे सभी से अनुरोध करते हुए कह रहे हैं कि हम ऐसी खेती करें, जिसमे कम खर्च पर अच्छी खेती हो तभी हम उन्नत और खुशहाल हो सकते हैं, आज हमें आत्म निर्भर होने की आवश्यकता है : बैरागी@8817049109.
Posted on: Aug 20, 2018. Tags: JHABUA KISAN MADHYA PRADESH SANDIP KUMAR BAIRAGI SONG VICTIMS REGISTER
कोड़ा लो मै जोता लो मसरया मै बना लो...कुडुक खेती गीत-
ग्राम-गोरठी, पंचायत-जनावल, प्रखण्ड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से रीता कुजूर अपने सांथियो के सांथ खेती बड़ी से संबंधित एक गीत कुडुक भाषा में सुना रही हैं :
कोड़ा लो मै जोता लो मसरया मै बना लो-
मसरया में के गोटा जना-
हा मै रे मसरया में के गोटा जना मै-
हय कटा लो मै मेसा लो ना पानो मै जोकालो-
न पेरा रे जोके रा सालो रे मैना...
