अरे गजब से नैना लड़ल बस आगे बढ़ल...भोजपूरी गीत-
ग्राम-मठिया आलम, जिला-कुशीनगर (उत्तरप्रदेश) से सुखई कुशवाहा एक भोजपूरी गीत सुना रहें है:
अरे गजब से नैना लड़ल बस आगे बढ़ल-
सरोध आखिया रहेला इंतजार में-
दिल भईलदीवाना तोरा प्यार में-
कर ले शुक्रिया हम उह भगवन के-
तोहरा के बनावल बाड़े कोने माटी सान के-
अरे गजब से नैना लड़ल बस आगे बढ़ल...
Posted on: Jun 09, 2022. Tags: BHOJPURI SONG KHUSHINAGAR SUKHAI KUSHWAHA UP
हर जी अपना हम भाने का दे...देशभक्ति गीत
बन्दोंसिंह, जिला-उमरिया, मध्यप्रदेश से एक गीत सुना रहें है:
हर जी अपना हम भाने का दे-
हम जो काम में चले भारत माँ के लाज-
भारत माँ के लाज बचना सर पे कफन-
नही युद्ध के पीछे हेटगी क़ुर्बानी दे जान की-
बेटी हिन्दुस्तान ये बेटी हिन्दुस्तान-
नही युद्ध के पीछे हेटगी क़ुर्बानी दे जान की-
हर जी अपना हम भाने का दे...
Posted on: Jun 09, 2022. Tags: BANDO SINGH HINDI MP SONG UMARIYA
हमारे गाँव में पर्याप्त वोल्टेज नहीं आता है, कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं कृपया मदद करे...
ग्राम-कुमली, ब्लॉक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से गोविन्दसिंह ठाकुर बता रहे हैं की उनके गाँव में पर्याप्त वोल्टेज नहीं होने के करण दो साल से उनके घरो में बिजली ठीक से नहीं आती है। कहते हैं ट्रैन्स्फॉर्मर 3-फेज होने से ठीक रहता। घरों में अक्सर बिजली चली जाती है। इसी करण उनको पानी की दिक्कत हो रही है। इसके लिए सरपंच और सचिव को बताये हैं। बिजली विभाग वालों ने कहा था ठीक करवा देंगे पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नम्बरों पर बात कर लाइट ठीक कराने में मदद करें। सपर्क नंबर@7999241112. सीईओ@8889251366. कलेक्टर@8488956694.
Posted on: Jun 08, 2022. Tags: BASTAR CG ELECTRICITY GOVINDSINGH THAKUR LIGHT LOHANDIGUDA PROBLEM
हमारे गाँव में सीसी रोड की समस्या है, लोगों को आने जाने में बहुत समस्या होती है...कृपया मदद करें
ग्राम पंचायत-चिढपाल, मुरुमगुडा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से चिंटू यादव बता रहे हैं उनके गाँव में रोड नहीं बना हैं| गाँव से बीमारी होने से हॉस्पिटल जाने के लिए परेशानी होती हैं| गाँव तक एम्बुलेंस नहीं आ पाती और बरसात के दिनों में कीचड़ होता हैं, तो लोगो को आने जाने में परेशान होते हैं अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9407965610, सरपंच@9399273496.
Posted on: Jun 08, 2022. Tags: BASTAR CG CHIDHPAL CHINTU YADAV DARBHA PROBLEM ROAD
गांव में मितानिन नहीं होने से गर्भवती महिलाओं को परेशानी हो रही है, कृपया मदद करें-
सीताराम कश्यप, ग्राम पंचायत-हलवा, लोहरापारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं उनके गांव में आंगनबाड़ी है वहाँ मितानिन नहीं हैं वहां लगभग 24 घर की बस्ती है| आंगनबाड़ी मैडम गांव में किसी को मितानिन नहीं बनाना चाहती है| गांव में गर्भवती महिलाओं को परेशानी हो रही है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गये नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@6260208299, CEO@8959393222.
