गांव में रोड की बहुत समस्या है, आने-जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-केलाउर, पेदापारा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़ ) बल्ली सोडी जी बता रहे हैं कि उनके गावं में रोड की समस्या है, 50 घर हैं और सभी इसी रास्ते से आना-जाना करते हैं| रोड कच्ची है 5 साल हुए कोई सुधार नहीं हुआ है| और रोड में बहुत ही गड्डे हैं आने जाने में दिक्कत होती है| सरपंच, सचिव कोई न सिनने से गावं में बहुत दिक्कत है| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर रोड बनवाने में मदद करे| दरभा CEO@9406166884, सरपंच@9381847130, सचिव@8435289507, पीड़ित@9391182591.
Posted on: Jul 25, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM ROAD
बुज़ुर्ग को सहारे की ज़रूरत, पेंशन नहीं मिल रहा है, कृपया मदद करें-
ग्राम-बास्तामुंडा, पंचायत-छिन्द्बहार, ब्लॉक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मुक्ति कश्यप बता रही हैं कि उनकी उम्र 70 वर्ष से अधिक हो गई है| आधार कार्ड और बाकी के सभी ज़रूरी कागज़ात उन्होंने सरपंच के पास जमा कर दिया है| किन्तु अभी तक पेंशन मिलने की कोई सुचना नहीं मिली है| इसलिए वे सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे हैं कि उन्हें पेंशन दिलवाने में मदद करें| संपर्क नंबर@7722884009, सरपंच@7087797876, सचिव@9406109547.
Posted on: Jul 25, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WARDHA PENSION
हमारे पारा में पिछले साल से हैंडपंप खराब है, लोग कुआं से पानी पीने को मजबूर हैं...
स्कूलपारा, ग्राम पंचायत- तिरथुम, ब्लॉक- बस्तानार, जिला- बस्तर, छत्तीसगढ़ से राजूराम पोयाम बता रहे हैं कि उनके गांव का हैंडपंप पिछले साल से खराब है, लेकिन सुधार नहीं किया जा रहा है। 10 परिवार के लोग उसस हैंडपंप पे निर्भर हैं। वे लोग अभी कुआं का पानी उपयोग करते हैं। शिकायत करने के बावजूद कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कृपया दिए गए नंबरों में बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें। संपर्क नंबर@ सीईओ- 9406016762, कलेक्टर- 8458956694, पीड़ित व्यक्ति- 7647976626
Posted on: Jul 24, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM WATER
मेरा आवास घर नहीं बना है, बोलने पर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, कृपया मदद करें-
ग्राम-नावापारा, पंचायत-डिलमिली 02, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लायनराम बघेल जी बता रहे हैं उनका आवास घर नहीं बना है| अभी मिटटी के घर से रहते है, बरसात के समय बहुत परेशानीयों का सामना करना पड़ता है| कई बार बोलने पर भी सरकार की योजना का लाभ नहीं मिला| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@6268969767, सचिव@9993600308, सरपंच@9406228766.
Posted on: Jul 24, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA HOUSE PROBLEM
री री लयो राला रे रे रेला,री री लयो राला रे रे ला, रे रेला...छत्तीसगढ़ी गीत-
अनुसूईया दुग्गा, फरसगांव से एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रही हैं,
री री लयो राला रे रे रेला,री री लयो राला रे रे ला, रे रेला-
कहाँ जाथस कहिके केहे ला-
री लयो रेला रे रे रेला,री री लयो रे ला रे रेला-
सुकली गूटी मोला दे दाई ,सुकली गूटी मोल दे दाई-
कुदूर खेले ला मैं जाहउँ ओ, कुदूर खेले ला मैं जाहउँ-
री लयो रेला रे रे ला,री री लयो राला रे रे ला, रे रेला...
