आठ कक्षा के लिए मैं ही यहां अकेला शिक्षक हूँ, और कोई नहीं होने पर सफाईकर्मी भी मदद करते हैं...

ग्राम-ताडवाहली, तहसील-कोयलीबेडा, जिला-उतर बस्तर कांकेर (छतीसगढ़) से रमेश टंडन (शिक्षक) का कहना है कि आठ कक्षा को वे अकेले ही पढ़ाते हैं और शिक्षक उपलब्ध नहीं रहने के कारण सफाई कर्मी भी बच्चो को पढाते है l इस समस्या को लेकर जनपद C.E.O और अन्य अधिकारी को आवेदन दिए हैं पर अभी तक किसी भी तरह का कोई कार्यवाई नहीं हुई है l ग्रामीण और शिक्षक सीजीनेट के श्रोताओं से मदद करने की अपील कर रहे हैं कि कृपया अधिकारियों पर दबाव डाले और स्कूल में नया शिक्षक नियुक्ति कराने में मदद करें :कलेक्टर@9425584388 जनपद CEO का नंबर@9753724383 और बी. ओ. का नंबर@9406412061. कृपया इन नम्बरों में फोन पर बात कर मदद करें...

Posted on: Aug 31, 2018. Tags: AMAR MARAVI CG EDUCATION KANKER KOYALIBEDA PROBLEM

उपस्वास्थ्य केंद्र नही होने से हम 7 गाँव के लोग 6 किलोमीटर किसी भी इलाज के लिए पैदल जाते हैं...

ग्राम-ताड़वेली, प्रखंड-कोयलीबेड़ा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर, (छत्तीसगढ़) से मंगू राम, कुम्मा राम, तेका कवाची और नडगू उइके बता रहे हैं कि उनके क्षेत्र में लगभग 6-7 गाँव पड़ते हैं, जहां उप स्वास्थ्य केंद्र नही होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लोग 5-6 किमी इलाज के लिए पैदल और साइकिल से जाते हैं, डाक्टर गाँव में नही आते, पहले लोग जंगली जड़ी -बूटी से इलाज करते थे पर जिसका असर धीरे से होता है, वर्तमान समय में लोग आधुनिक दवा का उपयोग करने लगे है, कभी कभी आधुनिक दवा न रहने पर जड़ी बूटी का उपयोग आज भी लोग करते है l इसकी शिकायत लिखित रूप में भी किया,पर बन जाएगा बोलकर आज तक टाल रहें हैं : कलेक्टर@9425263044. संपर्क नम्बर ग्रामीण@9479104296.

Posted on: Aug 31, 2018. Tags: AMAR MARAVI CG HEALTH HOSPITAL KANKER KOYALIBEDA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

तिना नामोर नाना लयोर तिना नाना रा...गोंडी गीत

ग्राम-तोडूर, ब्लाक-कोयलीबेडा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से कविता, असमय और विनय गोंडी में एक गीत सुना रहे हैं, जो वे साथ नाचते समय गाते हैं :
तिना नामोर नाना लयोर तिना नाना रा लयोर –
ऐरा पोर पोरा पोल पुगार – कोडरा पोलकोडरा लयोर – तिना नामोर नाना लयोर तिना नाना रा लयोर –
कोडरा पोलकोडरा लयोर – कोडरा पोल कोडरा लयोर – ऐरा पोर पोरा पोल पुगार – कोडरा पोल लिंगो पोर लयोर री ...

Posted on: Aug 31, 2018. Tags: CG GONDI KANKER KOYALIBEDA SAPNA WATTI SONG

चले जाति बाति लेया ये, चले गुगुरी ओ लडका...गोंडी शादी गीत...

ग्राम-उलिया, ब्लॉक-कोयलीबेडा, जिला -उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से सुमित्रा, बसंती, तनिषा और तिमा एक गोंडी शादी गीत सुना रहे है:
रे रेरेला रे रे रेला रे रे रेला रे रे रेला-
चले जाति बाति लेया ये – चले गुगुरी ओ लडका – पिन्जोरा बनाया सोने का – ताला लगाया रुसी से – जाति बाति लेया ये...

Posted on: Aug 30, 2018. Tags: CG GONDI KANKER KOYALIBEDA MARRIAGE MOHAN YADAV SONG

2015 में सड़क निर्माण में हम 150 लोगों ने काम किया था, मजदूरी भगतान पूरा नहीं किया गया है...

ग्राम-पुशगुट्टा, पंचायत-उलिया, विकासखंड-कोयलीबेडा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से रामू गुंडरू बता रहे हैं कि 2015 में सड़क निर्माण कार्य में लगभग 15-20 दिन 150 लोगों ने काम किया था, ये तीन साल से अधिक हो रहा है मजदूरी भगतान पूरा नही किया गया है आधा हुआ है, कुछ बाकी है| जिससे उन्हें अपने आर्थिक जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, उन्होंने इसकी शिकायत कई बार सरपंच, सचिव, ग्राम सभा, लोकसुराज अभियान में किए हैं, पर आज तक कोई कार्यवाही नही हुआ, तो ये साथी सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं : CEO@9753724383, कलेक्टर@9425584388, सचिव@9406157325. संपर्क@7587737251.

Posted on: Aug 30, 2018. Tags: CG KANKER KOYALIBEDA NREGA PAYMENT RAMU GUNDRU SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »