सुंदर सुंदर ये संसार कहीं भी देखो सुंदर हैं...यीशु मसीह गीत-

जिला-जशपुर (छत्तीसगढ़) से शशिकला तिग्गा यीशु मसीह गीत सुना रही हैं:
सुंदर सुंदर ये संसार कहीं भी देखो सुंदर हैं-
कहीं भी देखो अच्छा हैं सृष्टि प्रभु ने बनाया हैं-
लाल गुलाबी हरी बैगनी नीली पिली फुल हैं-
खुशबु फैलाया सारे जहाँ जग को बनाया सुंदर हैं-
सुंदर सुंदर ये संसार कहीं भी देखो सुंदर हैं-
कहीं भी देखो अच्छा हैं सृष्टि प्रभु ने बनाया हैं...(RM)

Posted on: Jan 23, 2021. Tags: BHAKTI SONG VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: सलवा जुडूम के वजह से गाँव छोड़कर भागे हैं मजदूरी कर रहे हैं...

जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से अर्जुन मरैया बता रहे हैं कि वे ग्राम-चिन्नुर, ब्लाक-आवापल्ली, जिला-बीजापुर के स्थाई निवासी हैं| सलवा जुडूम के समय से अपने गाँव छोड़कर बीजापुर शिविर में रह रहे हैं| आये दिन नकसलियों ने उन्हें परेशान करते थे| इसलिए वे अपने परिवार के साथ गाँव छोड़ने का निर्णय लिया और वे अब घर नही जाना चाहते क्योंकि अब भी उन्हें नक्सल हिंसा से डर लग रहा है| गाँव में उनके कुछ परिवार हैं जो वहां खेती करते हैं| बीजापुर में वे मजदूरी करके अपना जीवन गुजार रहे हैं| यहाँ अब भी किसी तरह का खुद का व्यवसाय नही है |

Posted on: Jan 23, 2021. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

उठो सुनो प्राची से युग से...देश भक्ति गीत-

रायपुर (छत्तीसगढ़) से सालिक राम यादव देश भक्ति गीत सुना रहें हैं:
उठो सुनो प्राची से युग से-
सूरज की आवाज हैं-
अपने देश बनेगा एक दिन-
दुनिया का सरताज हैं-
लहर लहर लहराओ तिरंगा-

Posted on: Jan 23, 2021. Tags: BHAKTI SONG VICTIMS REGISTER

मोर संंग चलव रे मोर संंग चलव गा...परेणा गीत-

(छत्तीसगढ़) से मनी सिंह ठाकुर परेणा गीत सुना रहें हैं:
मोर संंग चलव रे-
मोर संंग चलव गा-
ओ गिरे थके हपटे मन-
अऊ परे डरे मनखे मन-
अमरैया कस जुड छांव मै-
मोर संग बईठ जुडालव पानी पिलव मै...(RM)

Posted on: Jan 22, 2021. Tags: CG SONG VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: सलवा जुडूम के डर से गाँव छोड़कर भागे हैं रोजगार नही, मजदूरी कर रहे हैं...

विजय नगर शिविर, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से मंगल राम बता रहे हैं कि वे पहले अपने गाँव सगवाही में रहते थे| लेकिन 2005 में सलवा जुडूम के समय वे डर के कारण भाग कर बीजापुर में आकर रहा रहे हैं| गाँव में सभी लोगों के साथ मार-काट हो रहा था तब से हम भागे हैं हम वापस अपने गाँव नही जाना चाहते हैं | वे अभी बन्नी मजदूरी करके अपना जीवन का भरण पोषण कर रहे हैं|

Posted on: Jan 21, 2021. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »